Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, दायित्वों के सफलतापूर्वक निवर्हन के लिए दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, दायित्वों के सफलतापूर्वक निवर्हन के लिए दी बधाई

GrandNews
Last updated: 2021/06/22 at 6:16 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि आपने एक ऐसे वैश्विक आंदोलन को छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली है, जिसकी शुरुआत 1907 में लार्ड वेडेन पॉवेल ने ब्रिटेन में की थी। स्काउटिंग व्यक्ति के चरित्र निर्माण का आंदोलन है, जो बच्चों को मानवीय मूल्यों से संस्कारित करता है। स्काउटिंग के महत्वपूर्ण सिद्धांतों में एक सिद्धांत है कि स्काउट सबका मित्र होता है। हर स्काउट दूसरे स्काउट का भाई होता है। इस तरह यह सिद्धांत स्काउटिंग को विश्व-बंधुत्व से जोड़ देता है। विनम्रता, वफादारी और विश्वसनीयता हर स्काउट का गुण है। यह आंदोलन व्यक्ति को प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है। यह सिखाता है कि यह संसार पशु-पक्षियों से पूरा होता है। उन्हें सहेजे रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्काउटिंग मितव्ययी होना सिखाती है। मन-वचन और कर्म की शुद्धता स्काउटिंग की पहली शर्त है। एक स्काउट हमेशा दूसरों की सेवा के लिए शरीर और मन से तैयार रहता है। स्काउटिंग की परंपरा के अनुसार, हर स्काउट अपनी स्कार्प पर गांठ लगाकर संकल्प लेता है कि जब तक वह सेवा का काम नहीं कर लेगा, तब तक गांठ नहीं खोलेगा। स्काउटिंग विश्व-समाज निर्माण का एक आंदोलन है, जिसे भारत भी आगे बढ़ा रहा है। भारत में यह आंदोलन स्वतंत्रता से पहले ही शुरु हो चुका था। स्वतंत्र भारत में  ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना 7 नवम्बर, 1950 को पंडित जवाहरलाल नहेरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद तथा मंगल दास पकवासा द्वारा की गई थी।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा तथा संसदीय सचिव तथा भारत स्काउट एवं गाइडस राज्य परिषद के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

वर्चुअल कार्यक्रम में उपाध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, पंकज शर्मा, अटल श्रीवास्तव,  कन्हैया अग्रवाल,  चंद्र प्रकाश बाजपेई, महिला उपाध्यक्ष के रूप में विधायक  देवती कर्मा, संसदीय सचिव शकुंतला साहू,  शशि चंद्राकर, अनिता रावटे, ममता राय ने शपथ ली। इन पदाधिकारियों का कार्यकाल राज्य परिषद की प्रथम बैठक की तिथि से 5 वर्ष की अवधि तक होगा। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं विधायक बृहस्पति सिंह उपस्थित थे।

TAGGED: @RAIPUR, # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, INDIA, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोवीशील्ड और कोवैक्सीन डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ हैं कारगर, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा
Next Article CG BIG NEWS : संयुक्त संचालक ने जारी किया स्कूलों को खोलने का आदेश, इन नियमों का करना होगा पालन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?