Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : जहरीले सांप के डसने से युवक को आया इतना गुस्सा, दांत से काटकर खा गया सांप का सिर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : जहरीले सांप के डसने से युवक को आया इतना गुस्सा, दांत से काटकर खा गया सांप का सिर 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/06/24 at 7:15 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE
CG NEWS : जहरीले सांप के डसने से युवक को आया इतना गुस्सा, दांत से काटकर खा गया सांप का सिर 
CG NEWS : जहरीले सांप के डसने से युवक को आया इतना गुस्सा, दांत से काटकर खा गया सांप का सिर

 

Contents
सांप निगलने के बाद युवक की हालत गंभीर हो गईउल्टी में फन निकला, समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जानभारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में है करैतरात में शिकार पर निकलता है यह सांप
- Advertisement -

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक सनी देओल जहरीले सांप करैत का फन काटकर निगल गया। घर में सफाई के दौरान सांप निकल आया था। युवक उसको पकड़कर स्टंट दिखाने लगा। तभी सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने पर युवक भड़क गया और गुस्से में आकर उसका सिर ही काटकर निगल गया। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -
CG NEWS : जहरीले सांप के डसने से युवक को आया इतना गुस्सा, दांत से काटकर खा गया सांप का सिर 
CG NEWS : जहरीले सांप के डसने से युवक को आया इतना गुस्सा, दांत से काटकर खा गया सांप का सिर

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव निवासी सनी देओल राठिया के मकान में बुधवार को साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जहरीला सांप करैत निकल आया। सांप देखकर घर वालों ने उसे पीट-पीट कर मारने का प्रयास किया और दफना दिया। कुछ देर बाद सनी देओल पहुंचा तो उसे घर वालों से इसका पता चला। इस पर उसने दफनाए गए सांप को बाहर निकाल लिया और हाथ में पकड़ कर स्टंट दिखाने लगा।

 

सांप निगलने के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई

हालांकि सांप मरा नहीं था। ऐसे में उसने स्टंट दिखा रहे सनी देओल को डस लिया। इस पर युवक गुस्से में भड़क गया। उसने सांप का सिर दांत से काटकर अलग किया और निगल गया। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल युवक का इलाज धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

उल्टी में फन निकला, समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जान

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल के डॉ. एसएस भगत ने बताया कि युवक को बुधवार दोपहर में सांप ने काटा था। स्नैक बाइट दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली के पास था। युवक ने सांप का फन काटकर निगल लिया। उसके कुछ समय बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी और उसने उल्टी कर दी। राहत की बात यह थी कि उल्टी में फन भी बाहर आ गया। परिजन सही समय पर करीब एक घंटे में उसे अस्पताल लेकर आ गए। यहां एंटीवेनम इंजेक्शन दिया गया।

 

भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में है करैत

मानसून के आते ही गांव से लेकर शहरों तक में सांपों का खतरा मंडराने लगा है। इनमें से सांपों की एक प्रजाति करैत भी है। यह भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांप में एक है। इस श्रेणी के सांप ज्यादातर रात में ही निकलते हैं। खास बात यह है कि यह सांप इंसानों के साथ सोना पसंद करता है। इसके काटने का पता भी नहीं चलता। बहुत हल्का दर्द होने से कई बार नींद में ही मौत हो जाती है। काले स्लेटी रंग के इस सांप के शरीर पर गोल पट्टियां होती हैं।

 

रात में शिकार पर निकलता है यह सांप

करैत मुख्य रूप से अपने से छोटे सांप, चूहों और मेंढक का शिकार करता है। रात के अंधरे में यह शिकार पर निकलता है। बारिश के मौसम में लोग जमीन पर सो जाते हैं। यह खतरनाक होता है। करैत ठंडे खून वाला सांप है। इसलिए गर्म जगहों पर घुसने की कोशिश करता है। अकसर यह सांप घर में रखे जूतों में छुपकर बैठ जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि यह सांप डंस ले तो जल्द से जल्द मरीज को अस्पताल लेकर जाना चाहिए।

TAGGED: BIG NEWS, CG BIG NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, RAIGARH NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR ACCIDENT NEWS : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत
Next Article VACCINATION NEWS : रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, कोरोना को मात दे चुके लोगों को नहीं है वैक्सीन के दूसरे डोज की जरूरत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
Breaking News Cricket खेल May 12, 2025
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
Breaking News NATIONAL छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में होंगे शामिल 
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल 
छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?