Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शिक्षण सत्र 2021-22 में चार नवीन एकलव्य आदर्श विद्यालय स्वीकृत, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा के तैयारियों के लिए अतिरिक्त कोचिंग का प्रस्ताव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

शिक्षण सत्र 2021-22 में चार नवीन एकलव्य आदर्श विद्यालय स्वीकृत, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा के तैयारियों के लिए अतिरिक्त कोचिंग का प्रस्ताव

GrandNews
Last updated: 2021/06/25 at 7:04 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE
शिक्षण सत्र 2021-22 में चार नवीन एकलव्य आदर्श विद्यालय स्वीकृत, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा के तैयारियों के लिए अतिरिक्त कोचिंग का प्रस्ताव
शिक्षण सत्र 2021-22 में चार नवीन एकलव्य आदर्श विद्यालय स्वीकृत, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा के तैयारियों के लिए अतिरिक्त कोचिंग का प्रस्ताव

रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी में आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति संचालक मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षण सत्र 2021-22 में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए अतिरिक्त कोचिंग का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021-22 में केन्द्र सरकार द्वारा चार नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान की है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि प्रदेश में संचालित आवासीय एवं आश्रम के प्राचार्याें और शिक्षाकों को प्रशिक्षण समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था के विकल्प भी सुनिश्चित करें। बैठक में सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग डी.डी. सिंह, आयुक्त शम्मी आबिदी सहित संचालक मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि शिक्षण सत्र 2021-22 में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा के तैयारियों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन विद्यालन प्रारंभ होने की स्थिति के अनुसार कोचिंग योजना प्रारंभ करने की अनुमति का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में वर्ष 2020-21 में भारत सरकार द्वारा 29 नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए थे, जो प्रारंभ हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2005 में 8 एकलव्य विद्यालय के स्वीकृति से यह योजना प्रारंभ हुई थी। अब वर्तमान में 24 जिलों में एकलव्य विद्यालय 71 प्रारंभ हो चुके हैं। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश में वर्ष 2021-22 में चार नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जशपुर जिले के विकासखण्ड मनोरा के ग्राम ढेंगनी और विकासखण्ड फरसाबहार, रायगढ़ जिले के विकासखण्ड लैलूंगा के ग्राम हीरापुर और सरगुजा जिले के विकासखण्ड लुन्ड्रा ग्राम सहानपुर के लिए स्वीकृत किए हैं। इन विद्यालयों के संचालन, मॉनिटरिंग, निरीक्षण, नियंत्रण और केन्द्र से चाही गई जानकारी समय पर भेजने के लिए राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ की आवश्यकता होगी।

- Advertisement -
Ad image

संचालक मण्डल की बैठक में नवीन शिक्षा सत्र 2021-22 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 5वीं के मापदंड में शिथिलता प्रदान करने का अनुमोदन किया गया। बैठक में बताया गया कि शिक्षण सत्र 2020-21 में कोविड-19 के कारण विद्यालय प्रारंभ नहीं हुए। कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया गया है। जिसके कारण कक्षा 5वीं में 50 प्रतिशत अंक अर्जित करने की अनिर्वायता को शिथिल किया गया है। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। चयन परीक्षा  का आयोजन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे से निर्धारित है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृत प्राचार्य, उप प्राचार्य, पीजीटी एवं टीजीटी शिक्षक के रिक्त पदों की भर्ती नेशनल ट्रेनिंग एजेंसी द्वारा की जाएगी। पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR CRIME : नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस की एक और कार्रवाई, गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 
Next Article विशेष केन्द्रीय सहायता योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक, आकांक्षी जिलों में विकास कार्य हेतु विशेष केन्द्रीय सहायता योजना जारी रखने का छत्तीसगढ़ राज्य ने किया अनुरोध
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, बलरामपुर में हुई सबसे ज्यादा बारिश 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, बलरामपुर में हुई सबसे ज्यादा बारिश 
छत्तीसगढ़ July 2, 2025
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर : कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर कमार जनजाति की समस्याओं का अधिकारियों ने लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 2, 2025
 CG NEWS : नदी पार करने के दौरान बहा कोटवार, तलाश अभियान शुरू
छत्तीसगढ़ बलरामपुर July 2, 2025
CG CRIME : म्युल अकाउंट से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
CG CRIME : म्युल अकाउंट से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?