कवर्धा। आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे सभी खड़े थे। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी जिससे 3 महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
also read : छत्तीसगढ़ : जिले में चेकिंग के दौरान 22 किलो गांजा समेत दो आरोपी गिरफ़्तार
जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं शादी समारोह से वापस लौट रही थी, तभी बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुपे थे, लेकिन तीन महिलाएं मौत के मुंह में समा गई। बता दे की पांडातराई थाना के चारभट्ठा खुर्द गांव की घटना है। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है, एक साथी अर्थियां उठेंगी।
Advertisements
Advertisements