Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : शादी समारोह से अपनी बड़ी बहन के साथ लौट रही 12 साल की मासूम को पहले किया अगवा और फिर सामूहिक दुष्कर्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुर

CG NEWS : शादी समारोह से अपनी बड़ी बहन के साथ लौट रही 12 साल की मासूम को पहले किया अगवा और फिर सामूहिक दुष्कर्म

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/06/30 at 11:52 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

Contents
also read : BOLLYWOOD NEWS : एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, शोक में डूबा परिवारaslo read : RAIPUR NEWS : सेक्स रैकेट में 5 लड़किया समेत 1 पुरुष गिरफ्तार, इलाके में चल रहा था गन्दा काम

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में नाबालिगों ने 7वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची को अगवा कर उससे गैंगरेप किया। 12 साल की बच्ची 10वीं क्लास में पढ़ने वाली अपनी बड़ी बहन के साथ देर रात एक शादी कार्यक्रम से लौट रही थी। इसी दौरान 16-17 साल के 6 किशोरों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी छोटी बहन का मुंह दबाकर डेढ़ किमी घसीट कर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर फिर से रेप की धमकी दी। मामले में FIR दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image

also read : BOLLYWOOD NEWS : एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, शोक में डूबा परिवार

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय गांव में रहने वाली दो बहनें 27 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब 3.30 बजे घर लौट रही थीं। अभी वे घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंची थी कि पहले से छिपे 6 किशोरों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों बहनों को जबरदस्ती खींच कर ले जाने लगे। बड़ी बहन ने शोर मचाया तो दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। जबकि 4 आरोपी छोटी बहन को घसीट कर ले गए। नदी किनारे दो आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया और दो पहरा दे रहे थे।

दंपति निकले तो भागे आरोपी, घटना के बाद से सदमे में बच्ची
दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि बताने पर फिर वह ऐसा करेंगे। वहीं बड़ी बहन से दो आरोपियों ने रेप का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया। इस पर पड़ोस में रहने वाले दंपति बाहर निकले और टार्च जलाई। इस पर आरोपी उसे भी छोड़कर भाग गए। वहीं बड़ी बहन घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद सभी बाइक लेकर छोटी बच्ची की तलाश करने के लिए निकले तो वह नदी किनारे बेहोश पड़ी मिली। घटना के बाद से बच्ची सदमे में है। वह न सोती है और न घर वालों से बात कर रही है।

aslo read : RAIPUR NEWS : सेक्स रैकेट में 5 लड़किया समेत 1 पुरुष गिरफ्तार, इलाके में चल रहा था गन्दा काम

पहले भी एक लड़की से दुष्कर्म का हुआ प्रयास, पर शिकायत नहीं की
इससे पहले 22 जून को भी कुछ लड़कों ने एक लड़की से रेप का प्रयास किया था। लड़की अपनी सहेलियों के साथ शादी से रात 12 बजे पैदल लौट रही थी। तभी 5 लड़कों ने उनका पीछा किया। अंधेरे में एक ने हाथ पकड़ा और मुंह दबाने की कोशिश की। इस पर लड़की चिल्लाई, लेकिन डीजे बजने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। इसके बाद किसी तरह लड़की उससे हाथ छुड़ाकर सहेलियों के साथ भाग निकली। हालांकि डर के चलते उसने किसी को नहीं बताया। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने रिपोर्ट नहीं कराई।

पहले मामले में परिजन केस करते तो नहीं होती घटना
वहीं पीड़ित बच्ची के चाचा ने कहा कि 22 जून को गांव में हुई लड़की के साथ घटना को उसके परिजन बदनामी के डर से छिपा गए। इससे आरोपियों का मनोबल और बढ़ गया। इसलिए इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि अगर पहले मामले में आरोपियों के खिलाफ लड़की के परिजन थाने में FIR करा देते तो आरोपी जेल में होते। इससे मेरी भतीजी के साथ ऐसी घटना नहीं होती। आरोपियों को भी उनके किए की सजा मिलती। उनकी लापरवाही घटना का कारण बन गई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BOLLYWOOD NEWS : एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, शोक में डूबा परिवार
Next Article क्राइम न्यूज़ : शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के घर चोरी, 10 लाख नकदी समेत गहने भी पार, एफआईआर दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: शराब के खिलाफ पुरानीबस्ती, बिलाईटांगर की माताओं की हुंकार – कार्रवाई करो साहब!”
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 20, 2025
Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 20, 2025
Monsoon havoc in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG NEWS: थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?