Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्राइम न्यूज़ : शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के घर चोरी, 10 लाख नकदी समेत गहने भी पार, एफआईआर दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

क्राइम न्यूज़ : शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के घर चोरी, 10 लाख नकदी समेत गहने भी पार, एफआईआर दर्ज

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/06/30 at 12:20 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
अस्पताल का कहकर घर से निकले थे कुक और गार्डदोनों नेपाल के रहने वाले, 3 साल से कर रहे थे काम
- Advertisement -

रायपुर में चोरों ने शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के बंगले में हाथ साफ कर दिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर 10 लाख रुपए के गहने और 10 लाख नकदी ले गए। वारदात के दौरान डायरेक्टर परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर गए थे। रात को लौटे तो घर में चोरी की जानकारी मिली। इस दौरान पूछताछ में पता चला कि घर का गार्ड नर बहादुर थापा और कुक जनक थापा लापता है। इसके बाद उन्होंने दोनों पर संदेह जताते हुए मुजगहन थाने में देर रात एफआईआर दर्ज कराई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, मुजगहन के प्लेनट सिटी निवासी निशांत त्रिपाठी सेज बहार स्थित शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर हैं। वह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर दर्शन के लिए गए थे। वहां से रात करीब 8.30 बजे लौटे। अपने बेडरूम में गए तो देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। उसमें रखे 10 लाख रुपए और सोने के 2 कंगन सेट, गले के 3 हार सेट, 10 साल पुराने पूजा के सोने के सिक्के, चांदी के गहने, चांदी की थाली गायब थी।

- Advertisement -

अस्पताल का कहकर घर से निकले थे कुक और गार्ड

जब डायरेक्टर ने घर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को बुलाया तो पता चला कि कुक जनक थापा और गार्ड नर बहादुर थापा दोनों नहीं थे। उन्होंने दोनों के नंबरों पर कॉल लगाया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ थे। उन्होंने कर्मचारियों से गार्ड और कुक के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि दोनों दोपहर करीब 2:30 बजे अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से नहीं लौटे हैं। जिस पर संदेह जताते हुए डायरेक्टर ने मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -

दोनों नेपाल के रहने वाले, 3 साल से कर रहे थे काम

पुलिस जांच में अभी तक पता चला है कि आरोपी कुक जनक थापा और गार्ड नर बहादुर थापा नेपाल के रहने वाले थे। वह यहां कई सालों से अलग-अलग लोगों के घर काम कर रहे थे। इस बीच किसी परिचित की सहायता से उन्हें करीब 3 साल पहले डायरेक्टर निशांत त्रिपाठी के बंगले पर रखा गया था। फिलहाल पुलिस दोनों को काम पर रखवाने वाले से पूछताछ कर रही है। वही नेपाल बार्डर पर भी दोनों को लेकर अलर्ट कर दिया गया है।

TAGGED: @RAIPUR, 10 लाख की चोरी, CG CRIME NEWS, डायरेक्टर के घर चोरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : शादी समारोह से अपनी बड़ी बहन के साथ लौट रही 12 साल की मासूम को पहले किया अगवा और फिर सामूहिक दुष्कर्म
Next Article घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा या सस्ता हुआ! 1 जुलाई से होने जा रहे बड़े बदलाव, पढ़े पूरी ख़बर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

pregnant women in summer:गर्मियों में गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान हैं ये देसी शरबत, ठंडक के साथ मिलते हैं सेहत के फायदे
pregnant women in summer:गर्मियों में गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान हैं ये देसी शरबत, ठंडक के साथ मिलते हैं सेहत के फायदे
Grand News May 13, 2025
CG visit of Shivraj Singh Chouhan: अम्बिकापुर में "मोर आवास मोर अधिकार" कार्यक्रम में शिरकत करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हितग्राहियों को सौपेंगे खुशियों की चाबी 
CG visit of Shivraj Singh Chouhan: अम्बिकापुर में “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हितग्राहियों को सौपेंगे खुशियों की चाबी 
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS :आकाशीय बिजली का कहर, तीन बालक चपेट में, दो गंभीर रूप से झुलसे
CG NEWS :आकाशीय बिजली का कहर, तीन बालक चपेट में, दो गंभीर रूप से झुलसे
Grand News May 13, 2025
CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर दौरा आज, “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” कार्यक्रम में लेंगे भाग
CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर दौरा आज, “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” कार्यक्रम में लेंगे भाग
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?