Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GOOD NEWS : 12 से 18 वर्ष के लिए आ सकती है वैक्सीन, कंपनी ने मांगी इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesVACCINE

GOOD NEWS : 12 से 18 वर्ष के लिए आ सकती है वैक्सीन, कंपनी ने मांगी इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति

Desk
Last updated: 2021/07/01 at 12:40 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE
12 से 18 वर्ष के लिए आ सकती है वैक्सीन
12 से 18 वर्ष के लिए आ सकती है वैक्सीन

देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोरोना की दो वैक्सीन का इस्तेमाल जारी है। कोरोना का विस्तार रोका जा सके, इसलिए अभियान के तहत वैक्सीनेशन जारी है। हालांकि आबादी की तुलना में वैक्सीनेशन की रफ्तार मंद नजर आ रही है। लेकिन छोटे उम्र के लिए क्या..? इस सवाल के जवाब में जायडस कैडिला कंपनी ने वैक्सीन इजाद किया है, जिसे 12 से 18 वर्ष के लोगों के लिए उपयुक्त बताया गया है।

नई दिल्ली। जायडस कैडिला ने अपनी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मांगी है। यह वैक्सीन 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए है। इसके फेज-3 के ट्रायल पूरे हो चुके हैं। कंपनी का कहना है कि उसका सालाना 12 करोड़ डोज बनाने का प्लान है।

- Advertisement -
Ad image

जायकोव-डी को मंजूरी मिलती है तो यह देश में पांचवीं अप्रूव्ड वैक्सीन होगी। दो दिन पहले ही अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना को कोरोना वैक्सीन को DCGI ने मंजूरी दी है। इससे पहले कोवीशील्ड, कोवैक्सिन और स्पुतनिक-V को अप्रूवल मिला था।

- Advertisement -

जायकोव-डी के फेज-3 ट्रायल 28,000 लोगों पर किए गए थे। इनमें 1000 ऐसे थे, जिनकी उम्र 12-18 साल थी। कंपनी ने कोरोना की दूसरी लहर के पीक के दौरान ये ट्रायल किए थे। जायडस कैडिला का कहना है कि उसकी वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर भी प्रभावी है।

- Advertisement -
दुनिया की पहली DNA बेस्ड वैक्सीन होगी

जायकोव-डी एक DNA-प्लाज्मिड वैक्सीन है। ये वैक्सीन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए जेनेटिक मटेरियल का इस्तेमाल करती है। जिस तरह अमेरिका समेत कई देशों में लग रही फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए mRNA का इस्तेमाल करती हैं, उसी तरह ये प्लाज्मिड-DNA का इस्तेमाल करती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : लाखों की अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next Article छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर रोका-छेका अभियान, सीएम बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?