दिनाँक – 01/07/2021

1 जुलाई गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात गुरु की राशि मीन में हो रहा है। ऐसे में जुलाई का पहला दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद खास हो सकता है। कर्क राशि वालों को धन लाभ मिल सकता है।
मेष – आज के दिन सितारों की स्थिति बता रही है कि कुछ बदलाव आपके जीवन में हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं और आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।
वृषभ – आज का दिन आपके लिए शुभ है और परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। आज आप जो करना चाहते हैं वो काम आपको करने को मिलेंगे। दोपहर तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मिथुन – ग्रहों की दशा बता रही है कि आज इस राशि के लोगों का दिन बहुत खास होने वाला है। उनकी कई चाहत एक साथ पूरी होने से मन में बहुत खुशी होगी और हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
Read more : कृषि एवं वनोत्पाद के मद्देनजर गौठानों में संचालित हों आयमूलक गतिविधियां , गौठानों में मल्टीयुटिलिटी सेंटर के लिए शेड बनाने मुख्यमंत्री के निर्देश
कर्क – ग्रहों की शुभ दशा बता रही है कि आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से काफी मजबूत होने वाला है और आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है और कई रुके काम आज फिर से शुरू हो सकते हैं।
सिंह – आज भाग्य आपका साथ दे रहा है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुडे़ हैं तो कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी।
कन्या – आज का दिन आपके लिए खास है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ होने की उम्मीद है। स्वजनों से सुख मिलेगा और परिवार में मंगल कार्यों के आयोजन से प्रसन्नता होगी।
Read more : Ducati ने उतारा सबसे सस्ता फोल्डेबल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, कीमत बेहद कम
तुला – आज का दिन आपके सितारे बहुत खास बता रहे हैं और आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आपका साफ बोलने का तरीका आपको सम्मान दिलाएगा।
वृश्चिक – आज का दिन आपको शुभ समाचार देने वाला साबित हो सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। आज आपके रुके कार्य संपन्न होंगे और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।
धनु – आज का दिन आपका थोड़ा व्यस्त रहेगा और घर की चीजें खरीदने बाजार का रुख कर सकते हैं। गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी।
Read more : ओवरटेक कर रोका और खाली कर दी दो पिस्टलें
मकर – आज का दिन शुभ है और मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और आज कामधंधे में भी लाभ होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बन रही है।
कुंभ – आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति को खरीदने बेचने से पहले उसके सभी वैधानिक पहलुओं की जांच कर लें।
मीन – आज का दिन खास होने जा रहा है और वैवाहिक जीवन में आनंद प्राप्त होगा। आज पास या दूर की किसी वजह से यात्रा हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी।