Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : एक और जवान हुआ लापता, दो दिन पहले घर जाने के लिए निकला था कांस्टेबल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG NEWS : एक और जवान हुआ लापता, दो दिन पहले घर जाने के लिए निकला था कांस्टेबल

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/07/02 at 12:04 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एक जवान लापता हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा 2 दिन से लापता है। कांस्टेबल चंद्रा 11वीं बटालियन में पदस्थ हैं और वहां से बालोद स्थित अपने घर जाने के लिए बाइक पर निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गुरुवार देर शाम जांजगीर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

जांजगीर क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा स्थित 11वीं बटालियन में कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा बुधवार को अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह बालोद नहीं पहुंचे और मोबाइल भी बंद है। काफी प्रयास के बाद भी जब कांस्टेबल से संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने बटालियन में बात की। वहां भी राजकुमार नहीं थे। इस पर परिजन गुरुवार को जांजगीर पहुंच गए और उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही है।

70 दिन में प्रदेश से 3 जवान लापता, एक का शव मिला

प्रदेश में पिछले 70 दिनों में एक SI सहित 3 जवान लापता हो चुके हैं। इनमें बीजापुर के SI का दो दिन बाद शव मिला था। नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी थी। जबकि दो जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं है। हालांकि एक जवान की राजनांदगांव में बाइक और चप्पल मिली थी। जिसके बाद 24 दिन पहले नक्सलियों ने उनकी हत्या करने का दावा किया था। शव बरामद नहीं होने के कारण अभी तक दावे को लेकर पुलिस स्पष्ट नहीं है।

  • 28 अप्रैल 2021 : कांकेर से सहायक आरक्षक मनोज नेताम गायब है। उनकी बाइक और चप्पल राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित इलाके मानपुर में मिली थी। 1 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके 36 दिन बाद 7 जून को नक्सलियों ने बैनर लगाकर उनकी हत्या का दावा किया।
  • 21 अप्रैल : कवर्धा में CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के 20वीं बटालियन के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर (APC) कृष्टोफर लकड़ा गायब हुए हैं। उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित कैंप से गायब होने के चलते नक्सलियों के अगवा कर लेने की आशंका जताई जा रही है।
  • 21 अप्रैल : अगवा किए गए DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के SI मुरली ताती की नक्सलियों ने 23 अप्रैल की देर रात हत्या कर दी थी। उनका शव सड़क किनारे फेंक कर नक्सली भाग निकले।
TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Shameful News :   महज 15 हजार रुपयों के लिए 75 दिनों तक सड़ती रही लाश, जब बच्चों साथ पहुंची पत्नी, तब भी होना पड़ा निराश
Next Article CG CRIME NEWS : युवती को बेरोजगार गायक से हुआ प्यार, दोनों ने की शादी, और फिर जो हुआ
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
CG NEWS: यातायात सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर पालन करेंगे तो होगी दुर्घटना से बचाव- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर। यातायात नियमों को अपनाकर सुरक्षित सूरजपुर बनाने किया अपील।
Grand News छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?