Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : दहेज में पत्नी नहीं लाई पैसा तो, पति ने दोस्तों के सामने परोसकर वसूला, जुल्म की ऐसी दास्तां कि कांप उठे रूह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशक्राइम

CRIME NEWS : दहेज में पत्नी नहीं लाई पैसा तो, पति ने दोस्तों के सामने परोसकर वसूला, जुल्म की ऐसी दास्तां कि कांप उठे रूह

Desk
Last updated: 2021/07/02 at 12:52 PM
Desk
Share
5 Min Read
SHARE
दहेज में पत्नी नहीं लाई पैसा तो, पति ने दोस्तों के सामने परोसकर वसूला
दहेज में पत्नी नहीं लाई पैसा तो, पति ने दोस्तों के सामने परोसकर वसूला

यह वही आजाद भारत है, जहां अमन और चैन का सपना देखा जाता है। यह वही मार्डन इंडिया है, जिसके विश्वगुरु बनने का सपना संजोया जा रहा है, यह वही हिन्दुस्तान है, जहां इंसानियत को जमींदोज कर दिया गया है। यह वही भारत है, जहां नारी जाति की पूजा करने सीख दी जाती है तो, दूसरी तरफ उसके साथ ही अत्याचार की सारी इंतहा होती है। जिसका एक और उदाहरण सामने है।

Contents
छह महीने पहले ही महिला की शादीRead News | महज 15 हजार रुपयों के लिए 75 दिनों तक सड़ती रही लाश, जब बच्चों साथ पहुंची पत्नी, तब भी होना पड़ा निराशशादी के बाद से सिर्फ पैसों की डिमांड

उत्तरप्रदेश। पूरा मामला धौलपुर के बसेड़ी इलाके से सामने आया है, जिसे सुनकर हर इंसान का रूह कांप उठेगा। एक विवाहिता ने अपने पति पर दोस्तों से रेप कराने का केस दर्ज कराया है। एफआईआर में जो असहनीय दर्द लिखा है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन घटना को बताने का प्रयास जरूर किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पति ने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि वह शादी के बाद दहेज नहीं लाई थी तो उसने अपने दोस्तों को सौंप दिया और उनसे पैसे वसूल कर लिए। महिला के साथ लगातार दो दिन में कई बार दुष्कर्म होता रहा।

- Advertisement -
Ad image

घटना 26 जून से 28 जून की बताई जा रही है। महिला को दो दिन बंधक बनाकर रखा गया था। मामले का खुलासा बुधवार को हुआ है। महिला ने अपने भाई और भाभी के साथ जाकर थाने में पूरी कहानी बताई, इसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। रिपोर्ट में बताया गया कि 26 जून उसके पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने अपने दोस्त के साथ मिल उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी, दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। दोनों ने मिलकर महिला के गुप्तांग में बाम लगा दिया। इसके अलावा भी कई गंदी हरकतें कीं।

छह महीने पहले ही महिला की शादी

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 जनवरी 2021 को हुई थी। इसका पति मार्बल फिटिंग का काम करता है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही परिजन उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। परिजन दहेज में 3 लाख रुपए देने की मांग करते जब पीड़िता मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। पीड़िता ने ये बात अपने पिता को भी बताई।

Read News | महज 15 हजार रुपयों के लिए 75 दिनों तक सड़ती रही लाश, जब बच्चों साथ पहुंची पत्नी, तब भी होना पड़ा निराश

इसके बाद पीड़िता का पिता उसकी ससुराल आया और सभी से समझाइश की। इस दौरान 26 जून को उसका पति अपने एक दोस्त के साथ करीब 12 बजे घर पर आया और अपने दोस्त के साथ मिल उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला चिल्लाई तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर पहले तो मिर्ची लगा दी। उसके बाद झंडू बाम लगा दिया।

इस दर्द को सहते सहते वह बेहोश हो गई। इस दौरान सुलेमान ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद रखा और उसके साथ कई लोगों से रेप करवाया। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि बसेड़ी थाने में महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है, लेकिन पति और उसके परिजन फरार हैं, इनकी तलाश जारी है।

शादी के बाद से सिर्फ पैसों की डिमांड

पीड़ित महिला के भाई और भाभी ने बताया कि युवक शादी के बाद से सिर्फ पैसों की डिमांड कर रहा था। शादी के वक्त उन्होंने जो हो सका वह सब किया, लेकिन उन्होंने बहन को सताना नहीं छोड़ा। एक बारगी तो उसने धमकियां भी दीं, लेकिन परिवार ने लोक लाज की शर्म से हर बार समझाइश की। पीड़िता का कहना है कि शादी के छह महीने बाद ही उसका पति उसके साथ ऐसा करेगा इसकी कल्पना उसने सपने में नहीं की थी। उसने बताया कि परिवार वाले अक्सर मारपीट करते हैं।

TAGGED: CRIME NEWS, यह वही आजाद भारत है, विश्वगुरु बनने का सपना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : युवती को बेरोजगार गायक से हुआ प्यार, दोनों ने की शादी, और फिर जो हुआ
Next Article आर्ट डायरेक्टर लीलाधर सावंत ने 25 साल तक इंडस्ट्री में किया काम, आज आर्थिक तंगी से जूझ रहे, मांगी मदद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
Breaking News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख रिश्वत, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
Breaking News कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा-  जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
देश राजनीति July 18, 2025
Mahasamund : जिले में मध्यान भोजन का बुरा हाल, बच्चों को हर दिन परोसे जा रहें सिर्फ "आलू मखना"
Mahasamund : जिले में मध्यान भोजन का बुरा हाल, बच्चों को हर दिन परोसे जा रहें सिर्फ “आलू मखना”
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?