Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : पार्टी की महिला नेत्री ने विधायक पर लगाया रेप का आरोप, धमकी की वजह से एफआईआर दर्ज में हुई देरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsBJPNATIONALक्राइम

BIG NEWS : पार्टी की महिला नेत्री ने विधायक पर लगाया रेप का आरोप, धमकी की वजह से एफआईआर दर्ज में हुई देरी

Desk
Last updated: 2021/07/03 at 12:43 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE
पार्टी की महिला नेत्री ने विधायक पर लगाया रेप का आरोप
पार्टी की महिला नेत्री ने विधायक पर लगाया रेप का आरोप

हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर पार्टी की ही एक महिला नेता ने रेप का आरोप लगाया है। महिला नेता की शिकायत पर बहादराबाद थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला नेता की तहरीर पर बीजेपी विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Contents
विधायक की तरफ से मिली धमकीरविदासाचार्य के रूप में जाने जाते हैं विधायकमहिला पर भी विधायक ने दर्ज कराया था केस

विधायक की तरफ से मिली धमकी

महिला ने शिकायत में कहा है कि विधायक ने कुछ महीने पहले उसके साथ बलात्कार किया। उस समय मामला दर्ज नहीं कराने के पीछे विधायक की तरफ से मिली धमकी को कारण बताया गया है। विधायक ने महिला को आग लगाकर मार डालने की धमकी दी थी। बहादराबाद थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र पुंडीर ने बताया कि विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच हो रही है। बार-बार कोशिशों के बाद भी विधायक से संपर्क नहीं हो सका है।

- Advertisement -
Ad image

रविदासाचार्य के रूप में जाने जाते हैं विधायक

सुरेश राठौर को संत रविदास संप्रदाय के अनुयायियों के बीच रविदासाचार्य के रूप में भी जाना जाता है। वह धार्मिक उपदेश भी देते हैं। महाकुंभ के दौरान उन्होंनें अनुसूचित जातियों के लोगों संग एक धार्मिक जुलूस भी निकाला था। महाकुंभ मेले के दौरान उन्हें श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनने की भी घोषणा की गई थी। लेकिन कड़े विरोध के कारण अखाड़ा पीछे हट गया था। कहा गया कि उनका विवाह हुआ है और परिवार भी है। जबकि केवल वे ही महामंडलेश्वर बन सकते हैं जो पारिवारिक और भौतिकवादी जीवन को त्यागते हैं।

- Advertisement -

महिला पर भी विधायक ने दर्ज कराया था केस

विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर भी विधायक ने मई में केस दर्ज कराया था। 26 मई को विधायक सुरेश राठौर ने महिला के साथ ही उनके पति और तीन अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ मीडियाकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। अश्लील वीडियो को वायरल करने की बात कहते हुए 30 लाख रुपये की मांग की जा रही है।

- Advertisement -

महिला ने रुपये नहीं देने पर बलात्कार का आरोप लगाने की धमकी दी है। तब पुलिस ने महिला और उसके पति समेत सभी पांच लोगों को जाल बिछाया और रुपये देने के लिए बुलाकर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में महिला नेता ने यह आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया कि राठौर ने उनके साथ बलात्कार किया। उन्होंने पुलिस को गुमराह किया और विधायक के रूप में अपने दबदबे के कारण खुलेआम घूम रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article JASHPUR NEWS : शादीशुदा युवक को प्यार करने वाली युवती पेड़ पर चढ़ी, पुलिस के आश्वासन के बाद भी 5 घंटे बाद उतरी नीचे, जाने क्यों दी फांसी लगाने की धमकी
Next Article ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ के ऑफर ने दिलीप जोशी को एक्टिंग छोड़ने से रोका, एक साल से थे बेरोजगार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के रंग में रंगी, हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी
Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Aaj Ka Rashifal: आज किसका दिन बनेगा सुपरहिट? जानें शुक्रवार का राशिफल — प्रेम, धन और करियर का हाल!
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 28, 2025
Shefali Jariwala Passed Away: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस, सदमे में फैंस
Breaking News मनोरंजन June 28, 2025
बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?