Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : नाबालिग युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी, पहले किया था रेप, फिर उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG CRIME NEWS : नाबालिग युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी, पहले किया था रेप, फिर उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/07/04 at 5:55 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

CG CRIME NEWS : नाबालिग युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी, पहले किया था रेप, फिर उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिलासपुर। तीन दिन पहले तोरवा में हुये नाबालिग लड़की की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या और रेप के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की से रेप के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

बीते बुधवार को तोरवा थाना क्षेत्र में एक नाबलिग की लाश मिली थी। शव के कपड़े फटे हुये थे और गले में तार लिपटा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और तोरवा टीआई मौके पर पहुंचे थे। पुलिस इस मामले को रेप और हत्या से जोड़कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम बनाकर इसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर 50 से ज्यादा संदेहियों से पूछताछ भी की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, पड़ोस में रहने वाले खदान निवासी सूरज कश्यप उर्फ राजा मृतिका पर गंदी नजर रखता था। पूर्व में सूरज के द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश भी की गई थी, पर लड़की के विरोध करने के कारण वो अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो सका था।

मुखबिर से मिली इस जानकारी के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर सूरज को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गयी। पहले तो आरोपी गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करता रहा, जब पुलिस ने उससे कढ़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपने सहयोगी साथी महेंद्र पासी 50 वर्ष के साथ मिलकर नाबालिग लड़की की हत्या और रेप की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के बयान के बाद लालखदान निवासी महेंद्र पासी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि, घटना वाले दिन पीड़िता शौच के लिए गयी हुई थी। इस दौरान दोनों ने उसे अकेला पाकर खींचते हुये अपने साथ सुनसान जगह में ले गये। यहां पर दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किये। इस दौरान पीड़िता जब शोर मचा रही थी तो आरोपियों ने उसके मुँह में बेशरम के पत्ते ठूँसें दिये थे। नाबालिग से रेप के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने सामने पड़े एल्युमिनियम के तार से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों अपने घर लाल खदान में आकर रहने लगे थे।

 

इस संबंध में तोरवा थाना टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि, दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ धारा 302, 376, 34 भादवि 4,6 पाॅक्सों एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

TAGGED: # latest news, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, Latest News In Hindi, क्राइम लेटेस्ट न्यूज़, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article POLITICAL NEWS : कांग्रेस के हाथों से फिसल सकती है सत्ता की कमान, मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार से बनेगी संभावनाएं
Next Article दर्दनाक हादसा : जहरीले सांप ने युवक को काटा, अस्पताल ले जाते समय हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : जांजगीर चांम्पा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति का दिया संदेश 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश 
Grand News May 17, 2025
CG BREAKING : कांकेर में तेंदुए का आतंक! आदमखोर ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत
CG BREAKING : कांकेर में तेंदुए का आतंक! आदमखोर ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 17, 2025
IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह; देखें किन नए चेहरों को मिला मौका 
IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह; देखें किन नए चेहरों को मिला मौका 
Cricket खेल May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?