Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICAL NEWS : कांग्रेस के हाथों से फिसल सकती है सत्ता की कमान, मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार से बनेगी संभावनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsमहाराष्ट्रराजनीति

POLITICAL NEWS : कांग्रेस के हाथों से फिसल सकती है सत्ता की कमान, मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार से बनेगी संभावनाएं

Desk
Last updated: 2021/07/04 at 5:20 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE
कांग्रेस के हाथों से फिसल सकती है सत्ता की कमान
कांग्रेस के हाथों से फिसल सकती है सत्ता की कमान

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में व्यापक फेरबदल होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिवसेना को भी इसमें शामिल कर सकती है। यदि केंद्र में शिवसेना को वैसा तवज्जो मिल जाता है, जैसा सोच में है, तो बड़ी बात नहीं है कि महाराष्ट्र में सत्ता पलट जाएगी।

Contents
पैच-अप फॉर्मूला यह हो सकता हैअधिकतम 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं

नई दिल्ली। एक अंग्रेजी अखबार में छपे कॉलम दिल्ली कॉन्फिडेंशियल के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के लिए आईबी को कथित तौर पर संभावित मंत्री के नामों की एक सूची जांच के लिए दी गई है। इसका कारण यह हो सकता है कि भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिवसेना को महाराष्ट्र में अस्थिर गठबंधन सरकार को गिराने के लिए राजी करने की उम्मीद कर रही है। ऐसे में शिवसेना को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

- Advertisement -
Ad image

पैच-अप फॉर्मूला यह हो सकता है

एक तर्क यह भी है कि शिवसेना नेता और ‘सामना’ के संपादक संजय राउत पिछले कुछ समय से पीएम मोदी पर काफी नरम दिख रहे हैं। इसलिए पैच-अप फॉर्मूला यह हो सकता है कि उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बने रहने दिया जाये और देवेंद्र फडणवीस को नई दिल्ली बुलाया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास नागपुर का आशीर्वाद भी हो सकता है, भले ही वह भाजपा आलाकमान के पसंदीदा ही क्यों न हों।

यहां भाजपा मुआवजे के रूप में दो डिप्टी सीएम और एक प्रमुख मंत्रालय दे सकता है। दरअसल, शिवसेना अपने सदस्यों की जांच करने वाली केंद्रीय एजेंसियों से परेशान है और कांग्रेस के राज्य प्रमुख नाना पटोले के मुख्यमंत्री बनने और चुनाव अकेले लड़ने के बयान से काफी आक्रोशित है।

अधिकतम 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस बार कई नए नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल में 53 मंत्री हैं। संविधान के मुताबिक अधिकतम 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस हिसाब से मंत्रिमंडल में 28 और लोगों को जगह मिल सकती है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी से सीएम उद्धव ठाकरे की राजधानी दिल्ली में मुलाकात हुई थी, इस दौरान में चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बढ़ी चिंता, प्रदेश के इन जिलों में पूर्ण LOCK DOWN का ऐलान, और जिले भी संभावित
Next Article CG CRIME NEWS : नाबालिग युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी, पहले किया था रेप, फिर उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आख़िरकार जीत गई बुजुर्ग की जिद… भूख हड़ताल ने दिलाया न्याय, अहमद बैग को मिली अपनी जमीन
Grand News July 19, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ के मेधावी सिख विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 
Grand News July 19, 2025
CG NEWS : बस ड्राइवर की नौकरी छोड़ी, घोड़े को बनाया हमसफ़र – मैनपुर के नकुल बीसी की अनोखी कहानी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी गृह मंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जवाब में डिप्टी सीएम ने कही यह बात
Grand News July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?