Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : 7 जुलाई को केंद्रीय मंत्रीमंडल में विस्तार !! 19 से 20 नए मंत्रियों को मिल सकती है जगह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशराजनीति

BIG NEWS : 7 जुलाई को केंद्रीय मंत्रीमंडल में विस्तार !! 19 से 20 नए मंत्रियों को मिल सकती है जगह

GrandNews
Last updated: 2021/07/05 at 7:46 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE
BIG NEWS : 7 जुलाई को केंद्रीय मंत्रीमंडल में विस्तार !! 19 से 20 नए मंत्रियों को मिल सकती है जगह
BIG NEWS : 7 जुलाई को केंद्रीय मंत्रीमंडल में विस्तार !! 19 से 20 नए मंत्रियों को मिल सकती है जगह

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल (Modi Govt 2.0) में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, 19 से 20 नए मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार 2.0 का पहला विस्तार बुधवार यानि 7 जुलाई को हो सकता है। माना जा रहा है जिन राज्यों में अगले साल यानि 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर एनडीए के कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी है।

- Advertisement -

Also Read : PM मोदी को भेजना चाहते हैं कोई गंभीर शिकायत, तो घर बैठे संभव है सब, बस इस प्रक्रिया को अपनाना होगा

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पीएम मोदी ने पिछले दो दिन कैबिनेट विस्तार को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ लंबी बैठकें की हैं। सूत्रों ने बताया कि ये बैठकें बेहद गोपनीय रही हैं। मोदी मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों को भी जगह मिलेगी, अपना दल की अनुप्रीया पटेल भी मंत्री बन सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मनोज तिवारी भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.

- Advertisement -

Also Read : देश में कोरोना की तीसरी लहर से नहीं इंकार, अक्टूबर-नवम्बर में पीक की संभावना, पर बचा जा सकता है यदि

- Advertisement -

बता दें कि, केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में 53 मंत्री हैं, यानी 28 मंत्रियों को जोड़ा जा सकता है। बता दें कि, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई तक चलेगा।

Also Read : आइसक्रीम खाते ही एयर होस्टेस की मौत, 24 घंटे के भीतर होटल के कमरे में फंदे पर लटकता मिला भांजा, जो लड़ था न्याय की खातिर

कैबिनेट मंत्रियों पर है काम का अतिरिक्त बोझ

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही है। एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में पूर्व सहयोगियों शिवसेना और अकाली दल के कोटे के मंत्रियों के इस्तीफे, दो मंत्रियों की असामयिक मौत के कारण कैबिनेट के कई मंत्रियों पर काम का बोझ बहुत ज्यादा है। कई मंत्री 3 से 4 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी जोरशोर से चल रही है और पीएम मोदी खुद अलग-अलग मंत्रियों को समूह में बुला कर उनके मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। इन बैठकों में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे हैं। वहीं मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन से नए चेहरे शामिल किए जाएंगे, अबतक ये फैसला नहीं हुआ है।

Also Read : गिलोय के सेवन को लेकर बरतें सावधानी, यह आपके लीवर को कर सकता है डेमेज, कई मामलों में साबित हो सकता है खतरनाक

मोदी कैबिनेट की बैठक में DA/DR पर हो सकता है बड़ा फैसला

मोदी कैबिनेट की बुधवार को एक बैठक होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक आगामी बुधवार 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट की बैठक में कई अहम फ़ैसले कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने के साथ ही केंद्र सरकार के स्टाफ के डीए/डीआर पर भी फैसला ले सकते हैं। अगले बुधवार को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा और मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन के साथ ही डीए/डीआर पर भी बड़ी घोषणा की जा सकती है।

Also Read : देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा छत्तीसगढ़ का राम वनगमन पर्यटन परिपथ , पर्यटन स्थलों में विकसित की जाएँगी सभी बुनियादी सुविधाएं

TAGGED: # latest news, #Union Cabinet, GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा छत्तीसगढ़ का राम वनगमन पर्यटन परिपथ , पर्यटन स्थलों में विकसित की जाएँगी सभी बुनियादी सुविधाएं
Next Article केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर विधायकों ने दिया मुख्यमंत्री को आभार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 6, 2025
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर राशिफल June 6, 2025
CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?