नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पीआर. कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की उनके घर में ही हत्या कर दी गई है। किट्टी कुमारमंगलम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रहती थीं।
साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हत्याकांड में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक 67 वर्षीय किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी।
Delhi | Kitty Kumaramangalam, wife of late former Union Minister P Rangarajan Kumaramangalam, was murdered at her residence in Vasant Vihar last night. One person detained & search is on for two other accused: DCP South-West
— ANI (@ANI) July 7, 2021
बताया जा रहा है कि बीती रात करीब नौ बजे धोबी घर आया, नौकरानी ने दरवाजा खोला। नौकरानी को जबरदस्ती एक कमरे में घसीट कर बंद कर दिया। इसी बीच दो अन्य लड़के अंदर आए और श्रीमती किट्टी का गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। घटना के बाद नौकरानी ने शोर मचाया।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली। जिसके बाद टीमें बनाई गईं। नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी जिसका नाम राजू है।
उसे गिरफ्तार कर लिया। 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैंप में रहता था। वारदात में शामिल बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है, जिनकी तलाश जारी है।