Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कब है भड़ली नवमी? विवाह के लिए इस माह का अंतिम शुभ मुहूर्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्म

कब है भड़ली नवमी? विवाह के लिए इस माह का अंतिम शुभ मुहूर्त

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/07/13 at 2:02 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

भड़ली नवमी को भड़ाल्या नवमी या कंदर्प नवमी भी कहा जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भड़ली नवमी होती है। इस वर्ष भड़ली नवमी 18 जुलाई दिन रविवार को है। भड़ली नवमी के दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। भड़ली नवमी का दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त वाला होता है। जुलाई माह में यह विवाह के लिए अंतिम शुभ मुहूर्त है क्योंकि इसके बाद से देवशयनी एकादशी प्रारंभ हो रहा है, जिसकी वजह से 4 माह के लिए विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। आइए जानते हैं भड़ली नवमी की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में।

- Advertisement -
Ad image

ALSO READ :ACCIDENT NEWS : ट्रक की चपेट में आई बारातियों से भरी SUV कार, दो सग्गे भाई समेत 5 की दर्दनाक मौत

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 18 जुलाई को तड़के 02 बजकर 41 मिनट से हो रहा है। इसका समापन उसी दिन देर रात 12 बजकर 28 मिनट पर होगा। भड़ली नवमी को पूरे दिन रवि योग बना हुआ है, वहीं साध्य योग देर रात 01 बजकर 57 मिनट तक है। साध्य योग्य को अधिकांश शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है, इसलिए यह शुभ मुहूर्त माना जाता है।

- Advertisement -

भड़ली नवमी को अबूझ मुहूर्त

भड़ली नवमी के​ दिन अबूझ मुहूर्त होता है। भड़ली नवमी को अक्षय तृतीया के जैसा ही महत्व प्राप्त है। यदि आपको विवाह का कोई मुहूर्त नहीं मिल रहा है, तो यह दिन शादी के लिए उत्तम है। इस दिन आप किसी भी समय में विवाह कर सकते हैं। पूरे दिन शुभ मुहूर्त होता है। इस दिन आप बिना मुहूर्त देखें गृह प्रवेश, वाहन की खरीदारी, दुकान या नए बिजनेस का शुभारंभ कर सकते हैं।

20 जुलाई से चतुर्मास प्रारंभ

देवशयनी एकादशी 20 जुलाई को है। इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी से चतुर्मास का प्रारंभ हो जाता है, इस वजह से विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होते हैं।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ CG BREAKING NEWS : पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ, बोले खून चूसने वाली सरकार, बिगड़ रहे देश के हालात
Next Article CG NEWS: संदिग्ध अवस्था में मिली शिक्षक की लाश, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले कोचियो पर पुलिस की कार्यवाही।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 8, 2025
CG NEWS : राजिम का बहुप्रतीक्षित इंतजार खत्म, 15 अगस्त से दौड़ेगी ट्रेन
छत्तीसगढ़ राजिम July 8, 2025
BREAKING NEWS : ब्राज़ील करेगा प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित, देगा अपना सबसे बड़ा सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’
Grand News July 8, 2025
CG NEWS : धरसींवा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चॉइस सेंटर से लाखों रुपये की चोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल 
छत्तीसगढ़ July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?