Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : दो लड़को को हुआ आपस में प्यार, डेढ़ साल तक पति-पत्नी बनकर निभा रहे थे साथ, पत्नी बने युवक ने दर्ज कराया अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

CG CRIME NEWS : दो लड़को को हुआ आपस में प्यार, डेढ़ साल तक पति-पत्नी बनकर निभा रहे थे साथ, पत्नी बने युवक ने दर्ज कराया अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/07/14 at 11:10 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

CG CRIME NEWS : दो लड़को को हुआ आपस में प्यार, डेढ़ साल तक पति-पत्नी बनकर निभा रहे थे साथ, पत्नी बने युवक ने दर्ज कराया अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस 

Contents
पीड़ित को घर में महिलाओं की तरह रखता था आरोपीजान से मारने की धमकी दी थीझूठी निकली तंत्र-मंत्र की बातअप्राकृतिक संबंध बनाने का केस दर्ज किया

 

- Advertisement -
Ad image

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दूसरे युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों लड़के एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो गए। वहीं, अब पत्नी के रुप में रह चुके युवक ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज मिले 300 से कम कोरोना संक्रमित, 4 ने गवाई जान, यहाँ से मिले इतने मरीज

 

पीड़ित को घर में महिलाओं की तरह रखता था आरोपी

युवक का आरोप है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला 22 साल का सत्यनारायण यादव 2018 में स्कूल में उसके साथ पढ़ता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी सत्यनारायण जुलाई में उसे अपने घर ले गया। सत्यनारायण ने 2019 में उससे शादी कर ली। वह पीड़ित को हमेशा पत्नी की तरह रखता था। वो उसे हमेशा महिलाओं के कपड़े पहनने को कहता था। एक पत्नी की तरह ही घर के पूरे काम-काज कराता था। सत्यनारायण पीड़ित को घर से बाहर भी निकलने नहीं देता था।

CG UNLOCK BREAKING : इन जिलों में टोटल अनलॉक, पहले की तरह पूरे समय खुली रहेंगी दुकानें, नाइट कर्फ्यू भी खत्म, आदेश जारी

 

जान से मारने की धमकी दी थी

पीड़ित ने बताया कि सत्यनारायण ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घर से भागने पर तंत्र-मंत्र कर उसे खत्म कर देने की बात भी कही। इस डर से पीड़ित ने उसकी पत्नी के रुप में रहना शुरू कर दिया। लेकिन, अप्रैल 2021 में युवक मौका मिलते ही घर से किसी तरह भाग गया।

BIG BREAKING : 19 जुलाई से खुलेंगे रायपुर के सभी कोर्ट, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश

 

झूठी निकली तंत्र-मंत्र की बात

पीड़ित ने बताया कि वह घर पंहुचने के बाद भी तंत्र-मंत्र की बात से डरा हुआ था। घर में रहते हुए तीन महीने बीत जाने के बाद भी जब युवक को कुछ नहीं हुआ तो उसे तंत्र मंत्र की बात झूठी लगी। इसके बाद पीड़ित ने मंगलवार को कुनकुरी थाने में सत्यनारायण के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस सत्यनारायण के खिलाफ धारा 377 का मामला दर्ज कर लिया है।

BIG NEWS : 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, 11वीं-12वीं की कक्षाएं होंगी शुरू, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

 

अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस दर्ज किया

कुनकुरी टीआई भास्कर शर्मा ने बताया कि युवक ने अप्राकृतिक कृत्य करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सत्यनारायण के खिलाफ धारा 377 का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CG NEWS : हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हाथ कट कर हुआ अलग, अस्पताल में भर्ती

 

TAGGED: CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज मिले 300 से कम कोरोना संक्रमित, 4 ने गवाई जान, यहाँ से मिले इतने मरीज  
Next Article SEX RACKET : स्पा सेंटर की आड़ में चल रही थी अय्याशी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवतियों सहित 3 युवक
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Bollywood News: वरुण धवन का ‘संस्कारी’ अवतार सामने आया – “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का फर्स्ट लुक रिलीज, 2 अक्टूबर को होगी फिल्म रिलीज!
bollywood Grand News मनोरंजन July 14, 2025
CG :  सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
CG : सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
छत्तीसगढ़ July 14, 2025
India will become the world’s largest Muslim country: “भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश!” – PEW रिपोर्ट का बड़ा दावा, जानिए हिंदुओं की जनसंख्या कहां पहुंचेगी
Grand News आलेख दिल्ली देश July 14, 2025
Jannik Sinner ने Wimbledon 2025 खिताब जीतकर रचा इतिहास, AITA का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा और उपाध्यक्ष सुशील बालानी बने साक्षी 
Grand News खेल देश विदेश July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?