भोपाल। अयोध्या नगर में महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। आरोपित बीते तीन साल से शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह साफ मुकर गया। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ALSO READ : DHAMTARI NEWS : प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या की कोशिश, रस्सी टूटने से प्रेमी की बची जान, और फिर
अयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय महिला इलाके में रहती है। वह निजी काम करती है। पांच साल पहले सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पड़ोस में रहने वाले राजकुमार सेन नामक युवक ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। महिला को घर के छोटे-छोटे कामों के लिए किसी की मदद की जरूरत पड़ती थी तो राजकुमार उसके काम कर देता था। इस तरह लगभग रोज ही राजकुमार का महिला के घर आना-जाना हो गया। करीब तीन साल पहले एक दिन राजकुमार ने महिला से शादी करने की बात कही और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
CRIME NEWS : सुने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ़्तार
धीरे-धीरे दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस तरह उसने महिला का तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। महिला जब भी शादी की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाते हुए बात को टाल देता था। पिछले दिनों वह महिला को छोड़कर करोंद स्थित अपने घर वापस रहने के लिए चला गया। महिला ने जब उसके घर पहुंचकर शादी करने को कहा तो उसने साफ इंकार करते हुए उसे वहां से भगा दिया। इससे आहत महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा के तहत आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Advertisements
Advertisements