Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMumbaiदुर्घटनामहाराष्ट्र

BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

Poonam Shukla
Last updated: 2021/07/18 at 1:52 PM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख
BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख
SHARE

BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

Contents
चेंबूर के इस इलाके में संकरी गलियां, इससे रेस्क्यू में मुश्किलमृतकों के परिजनों को PM ने 2 लाख, CM उद्धव ने 5 लाख देने की घोषणा कीयहां रहने वालों को शिफ्ट किया जाएगा: नवाब मलिकराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जतायाभांडुप और अंधेरी इलाके में हुए हादसे में 1-1 व्यक्ति की मौतसड़कों पर पानी भरामुंबई के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई रुकीचेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालातभारी बारिश की वजह से 17 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावितसायन रेलवे स्टेशन की पटरियों पर भरा पानीदिल्ली में कई जगहों पर आज भारी बारिश का अनुमान
- Advertisement -

मुंबई। महारष्ट्र की राजधानी मुंबई में कुदरत का कहर कुछ यूँ बरपा की कई लोगों की जान चले गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की 4 घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई। 17 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 5 ने विक्रोली में जान गंवाई। चेंबूर हादसे में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया। यहां पांच मकान ढह गए। NDRF की टीम मलबा हटा रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

Maharashtra | 11 people killed after a wall collapse on some shanties in Chembur's Bharat Nagar area due to a landslide, says National Disaster Response Force (NDRF)

Rescue operation is underway. pic.twitter.com/W24NJFWThU

— ANI (@ANI) July 18, 2021

- Advertisement -

ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया कि चेंबूर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। 2 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, DCP (जोन 7) प्रशांत कदम ने बताया कि विक्रोली में गिरी इमारत के मलबे से 5 शव बरामद किए गए हैं। 5-6 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

- Advertisement -

BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

चेंबूर के इस इलाके में संकरी गलियां, इससे रेस्क्यू में मुश्किल

चेंबूर में जिस जगह हादसा हुआ वहां संकरी गलियां हैं। यह कुछ ऊंचाई पर भी है। इसकी वजह से NDRF की टीम को वहां पहुंचने में मुश्किल आई। एंबुलेंस को तो बस्ती से कुछ बाहर ही खड़ा किया गया। यहां अभी राहत और बचाव का काम चल रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा शनिवार रात 12:30 बजे हुआ। मलबे में बच्चे भी दबे थे। हमने कई लोगों को मलबे से निकाला और घायलों को रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया।

BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

मृतकों के परिजनों को PM ने 2 लाख, CM उद्धव ने 5 लाख देने की घोषणा की

हादसे में जान वालों के परिजनों को PMO ने PMNRF से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर पहुंचे।

यहां रहने वालों को शिफ्ट किया जाएगा: नवाब मलिक

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि हम खतरनाक स्थिति में रह रहे लोगों को तत्काल स्थाई बस्तियों में शिफ्ट करने का फैसला करेंगे। BMC घटना की जांच करेगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इन हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से बुहत दुःख हुआ। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। राहत और बचाव कार्य में सफलता की कामना करता हूं।

भांडुप और अंधेरी इलाके में हुए हादसे में 1-1 व्यक्ति की मौत

ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई के भांडुप में दीवार गिरने की घटना में एक 16 साल के लड़के की मौत हो गई। वहीं, अंधेरी इलाके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई।

सड़कों पर पानी भरा

#WATCH | Maharashtra: Rainwater entered Mumbai's Borivali east area following a heavy downpour this morning pic.twitter.com/7295IL0K5K

— ANI (@ANI) July 18, 2021

मुंबई के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई रुकी

ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण अधिकतर हिस्सों में पानी की सप्लाई रुक गई है। जलभराव के चलते भांडुप वाटर प्यूरिफिकेशन कॉम्प्लेक्स में फिल्ट्रैशन और ड्रेनैज प्लांट्स बंद कर दिए गए हैं। इसे ठीक करने की कोशिश जारी है।

चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात

मुंबई में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। आज दिन भर यहां मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की वजह से 17 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

पश्चिम रेलवे ने बताया है कि भारी बारिश के चलते मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रेल की पटरियों पर पानी जमा हो गया है। इससे 17 ट्रेनों का आवाजाही प्रभावित हुई है। जलभराव वाले इलाकों में पंप से पानी हटाने का काम जारी है। सायन रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर पानी भर गया। आज लोकल से आवाजाही भी प्रभावित रहेगी। वहीं, किंग सर्कल पर भी जलभराव हो गया। कांदिवली ईस्ट के हनुमान नगर में भारी बारिश से बुरा हाल है। यहां लोगों के किचन तक बारिश का पानी पहुंच गया है। ग्राउंड फ्लोर पर रहना मुश्किल हो गया है।

सायन रेलवे स्टेशन की पटरियों पर भरा पानी

Maharashtra: Mumbai's Sion Railway track waterlogged following heavy rainfall this morning pic.twitter.com/loTwsBrClG

— ANI (@ANI) July 17, 2021

दिल्ली में कई जगहों पर आज भारी बारिश का अनुमान

देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश हो रही है। IMD ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छिटपुट स्थानों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। शहर में मंगलवार को मानसून की पहली बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आम तौर पर 27 जून तक आता है लेकिन इस बार यह 16 दिन की देरी से आया है।

TAGGED: BIG ACCIDENT NEWS।, BIG LATEST NEWS, Latest News In Hindi, MAHARSHTRA NEWS, MUMBAI NEWS, TODAY NEWS IN HINDI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का 'इस्तीफा', कांग्रेस अध्यक्ष को Twitter पर भेजा BIG NEWS : सीनियर IAS सीएम के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे थाने, विपक्ष ने बोला सत्ता का हो रहा दुरूपयोग
Next Article CG ACCIDENT NEWS : दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, यात्री बस ने बाइक सवार को रौंदा, वहीँ पिकअप वाहन पलटने से कई घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?