Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Tokyo Olympics : टोक्यो पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था, दिल्ली में हुई भव्य विदाई, IOA के प्रतिनिधि भी है शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेलदेशविदेश

Tokyo Olympics : टोक्यो पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था, दिल्ली में हुई भव्य विदाई, IOA के प्रतिनिधि भी है शामिल

Poonam Shukla
Last updated: 2021/07/18 at 2:46 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

Tokyo Olympics : टोक्यो पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था, दिल्ली में हुई भव्य विदाई, IOA के प्रतिनिधि भी है शामिल

Contents
खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं हवाई अड्डे पर बिछाया गया लाल कालीन 119 खिलाड़ी है शामिल

 

- Advertisement -
Ad image

नई दिल्ली। ओलंपिक में कुछ कर गुजरने के लक्ष्य के साथ भारतीय दल का 88 सदस्यीय पहला जत्था 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए रविवार की सुबह टोक्यो पहुंच गया। कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किए जा रहे खेलों के लिए भारत के आठ खेलों तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन के खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और अधिकारी नयी दिल्ली से विशेष विमान से जापान की राजधानी पहुंचे। पहला जत्था 88 सदस्यों का है, जिनमें 54 खिलाड़ियों के अलावा सहयोगी स्टाफ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

 

Tokyo Olympics : टोक्यो पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था, दिल्ली में हुई भव्य विदाई, IOA के प्रतिनिधि भी है शामिल

खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं 

भारतीय खिलाड़ियों का हवाई अड्डे पर कुरोबे शहर के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। उनके हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था, ‘कुरोबे भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करता है। #चीयर्स4इंडिया।’ हॉकी में पुरुष और महिला हॉकी टीमें शामिल हैं। यह किसी एक खेल में भारत का सबसे बड़ा दल है। इससे पहले शनिवार की रात को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर हर्ष ध्वनि, तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामना संदेशों के साथ भारतीय दल को औपचारिक विदाई दी।

CG ACCIDENT NEWS : दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, यात्री बस ने बाइक सवार को रौंदा, वहीँ पिकअप वाहन पलटने से कई घायल

 

हवाई अड्डे पर बिछाया गया लाल कालीन 

हवाई अड्डे पर अप्रत्याशित दृष्य देखने को मिला। ओलंपिक दल के लिए लाल कालीन बिछाया गया था। खिलाड़ियों की विदाई के लिए इतना उत्साह बना हुआ था कि भारत सरकार ने इन सदस्यों की कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विशेष व्यवस्था की थी। ठाकुर के अलावा विदाई समारोह में खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान, आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने भी हिस्सा लिया। भारत के कुछ खिलाड़ी विदेशों में अपने अभ्यास स्थलों से पहले ही टोक्यो पहुंच चुके थे।

BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों ने गवाई जान, राष्ट्रपति ने जताया दुख

 

119 खिलाड़ी है शामिल

भारत की एकमात्र भारोत्तोलक मीराबाई चानू अमेरिका के सेंट लुई में अपने अभ्यास स्थल से शुक्रवार को टोक्यो पहुंची। मुक्केबाज और निशानेबाज इटली और क्रोएशिया में अपने अभ्यास स्थलों से यहां पहुंचे हैं। भारत का 228 सदस्यीय दल ओलंपिक में भाग लेगा जिसमें 119 खिलाड़ी शामिल है। भारत से सबसे पहले चार भारतीय नाविक नेत्र कुमानन और विष्णु सरवनन (लेजर क्लास), केसी गणपति और वरुण ठक्कर (49ईआर क्लास) यूरोप में अपने अभ्यास स्थलों से टोक्यो पहुंचे थे। उन्होंने गुरुवार को प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इसके अलावा रोइंग टीम भी टोक्यो पहुंच चुकी है।

 

TAGGED: Anurag Thakur News, Sports News, Sports News In Hindi, Tokyo Olympic 2020, Tokyo Olympics 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, यात्री बस ने बाइक सवार को रौंदा, वहीँ पिकअप वाहन पलटने से कई घायल
Next Article INTERESTING NEWS : धड़धड़ाते हुए अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर चढ़ा सामान से लदा ऑटो, देख कर अस्पताल कर्मियों की फटी रह गई आँखे, जाने पूरा माजरा  INTERESTING NEWS : धड़धड़ाते हुए अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर चढ़ा सामान से लदा ऑटो, देख कर अस्पताल कर्मियों की फटी रह गई आँखे, जाने पूरा माजरा 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
CG NEWS : सड़क हादसे में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी समेत दो लोगों की मौत
Breaking News कोंडागांव छत्तीसगढ़ दुर्घटना July 17, 2025
CG NEWS: कोरबा से रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, ट्रांसफर के नाम पर 2 लाख की मांग करता पकड़ा गया शिक्षक!
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?