Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : विधायक का आज तय था दौरा, उससे पहले शुरू हो गई मुठभेड़, फायरिंग अब भी जारी, एक जवान की शहादत, पुष्टि नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़नक्सलवादनारायणपुर

BIG NEWS : विधायक का आज तय था दौरा, उससे पहले शुरू हो गई मुठभेड़, फायरिंग अब भी जारी, एक जवान की शहादत, पुष्टि नहीं

Desk
Last updated: 2021/07/20 at 12:27 PM
Desk
Share
2 Min Read
विधायक का आज तय था दौरा, उससे पहले शुरू हो गई मुठभेड़
विधायक का आज तय था दौरा, उससे पहले शुरू हो गई मुठभेड़
SHARE
विधायक का आज तय था दौरा, उससे पहले शुरू हो गई मुठभेड़
विधायक का आज तय था दौरा, उससे पहले शुरू हो गई मुठभेड़

माओवादियों ने आज फिर सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमले की पहल की है। करीब पौन घंटे से नारायणपुर में सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बीच एक दुःखद खबर भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को करीब आधे घंटे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में ITPB के एक जवान के शहीद होने और एक के घायल होने की सूचना है। हालांकि जवानों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का इस इलाके में आज दौरा भी था।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, जिले में मुठभेड़ आमदई और शिव मंदिर के बीच चल रही है। पहले से घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ जारी होने के चलते आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। फिलहाल अफसर इस पर नजर बनाए हुए हैं।

इसी इलाके में 20 दिन पहले 14 मजदूरों को बनाया था बंधक
नक्सलियों ने इसी इलाके में करीब 15-20 दिन पहले खदान में काम कर रहे 14 मजदूरों को बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे थे। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मजदूरों को मुक्त करा लिया था, लेकिन फायरिंग के दौरान नक्सलियों की गोली से एक सुपरवाइजर की मौत हो गई थी। इसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई थी। अब फिर वहीं मुठभेड़ हो रही है।

TAGGED: bastar, Bastar Breaking News, ITBP, Narayanpur Breaking News, Naxal Attack
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ी BIG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ी, सांस लेने में हो रही तकलीफ, PM मोदी भी चिंतित
Next Article सातवीं कक्षा की छात्रा को बनाया हवस का शिकार CRIME NEWS : पूर्व मंत्री के बेटे की हैवानियत, सातवीं कक्षा की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, 200 लड़कियों से की है छेड़छाड़
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Ai monkey video : “AI बंदर की देश में धूम : खेत, खबर और रैप, छत्तीसगढ़ बना वर्चुअल वानर का नया अड्डा, कौन हैं ये “AI बंदर”?
छत्तीसगढ़ रोचक खबरें July 15, 2025
 CG VIDHANSABHA : सदन में रेडी टू ईट में भ्रष्टाचार की गूंज, अपात्र महिला स्वसहायता समूहों को देने का आरोप, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, मंत्री के जवाब में असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
छत्तीसगढ़ विधानसभा July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?