Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : रेखा ने राम को लगाई चपत, 5 का 25 लाख बनाने का दिया झांसा, थमा दिया घास-फूस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : रेखा ने राम को लगाई चपत, 5 का 25 लाख बनाने का दिया झांसा, थमा दिया घास-फूस

Desk
Last updated: 2021/07/20 at 11:30 AM
Desk
Share
5 Min Read
रेखा ने राम को लगाई चपत, 5 का 25 लाख बनाने का दिया झांसा
रेखा ने राम को लगाई चपत, 5 का 25 लाख बनाने का दिया झांसा
SHARE
रेखा ने राम को लगाई चपत, 5 का 25 लाख बनाने का दिया झांसा
रेखा ने राम को लगाई चपत, 5 का 25 लाख बनाने का दिया झांसा

ठगी के मामले में पुरूष महिला बराबर हो चुके हैं। महिलाएं भी तरह-तरह की तकनीकों का इस्तेमाल कर बड़ी वारदातों को अंजाम देने में काफी आगे हैं। इसका ताजा उदाहरण राजधानी रायपुर में सामने आया है, जहां भोपाल के शख्स को 5 की जगह 25 लाख रुपए का झांसा दिया गया। हालांकि महिला और उसके साथियों को दबोच लिया गया है।

Contents
ऐसे लिया विश्वास मेंRead More : भारतीय मूल की वैदेही ने यूएस में गाड़ा झंडा, चुनी गई ‘मिस इंडिया यूएसए 2021’, दिया यह संदेशऔर वह आ गया भरोसे मेंRead More : भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक, स्कूल पर बड़े फैसले की संभावना, अनुपूरक बजट पर भी होगी चर्चालालच में आकर फंस गयापैसों की जगह निकला घास-फूस
- Advertisement -

रायपुर पुलिस ने एक शातिर ठग गैंग को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में शामिल महिला ने अपने आप को जादूगर बताकर परिचितों को ठगने का काम करती थी।​​​​​​ ये तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों को 10 गुना करने का दावा करती थी। इस ठगी में दो पुरुष भी इसका साथ देते थे। भोपाल के एक व्यक्ति से ठगी की शिकायत के बाद इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ऐसे लिया विश्वास में

भोपाल में रहने वाला राम ठाकुर जियो कंपनी में काम करता है। रायपुर की रहने वाली रेखा ठाकुर को वो पहले से जानता था। अपनी जान पहचान के चलते रेखा ने राम को अपने झांसे में ले लिया। एक महीने पहले रेखा ने राम से कहा कि वो कुछ लोगों के संपर्क में है, जो रुपयों को मटके में डालकर रकम 10 गुना कर देते हैं।

- Advertisement -

Read More : भारतीय मूल की वैदेही ने यूएस में गाड़ा झंडा, चुनी गई ‘मिस इंडिया यूएसए 2021’, दिया यह संदेश

रेखा ने बातों में ऐसे फंसाया कि ये चमत्कार देखने राम भोपाल से रायपुर पहुंच गया। पचपेड़ी नाका के एक होटल में ठहरे राम से रेखा ने मुलाकात की। रेखा के साथ नरेन्द्र सिंह, नीलेश सोनपिपरे नाम के दो आदमी थे। इन्होंने कहा कि रकम बढ़ानी है तो नवा रायपुर जाना होगा।

- Advertisement -

और वह आ गया भरोसे में

बातों में आकर राम इनके साथ निकल गया। वहां रेखा और इसके साथियों ने राम से 1 हजार रुपए मांगे। ये रुपए एक मटके में डाले और तंत्र-मंत्र करने लगे। इसके बाद उन्होंने मटके से 15 हजार रुपए निकाले।

Read More : भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक, स्कूल पर बड़े फैसले की संभावना, अनुपूरक बजट पर भी होगी चर्चा

इसके बाद राम ने इन ठगों पर भरोसा कर लिया। राम को उन लोगों ने 5 हजार दिए और 10 हजार रुपए रेखा और उसके साथियों ने रख लिए। इसके बाद राम भोपाल लौट गया।

लालच में आकर फंस गया

भोपाल जाने के 2-3 दिन बाद रेखा सिंह ने फिर राम को कॉल किया। इस बार उसने कहा कि आप 25 लाख रुपये लेकर आओ हम इसका 10 गुना कर देंगे। इसके बाद राम 5 लाख रुपए का जुगाड़ कर रायपुर आ गया। 14 जुलाई को वो रायपुर के होटल में पहुंचा फिर उसी तरह रेखा और उसके दो साथी उसे नवा रायपुर लेकर गए। वो कहते थे कि इस जगह में कुछ दिव्य शक्तियां है जिसकी वजह से रकम बढ़ जाती है। इसके बाद नवा रायपुर में एक तालाब के पास 5 लाख रुपये राम से लेकर मटके में डाले।

पैसों की जगह निकला घास-फूस

गंगाजल बताकर एक पानी जैसी चीज राम को पिला दी। रेखा ने राम से कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं मैं जा रही हूं और वो चली गई। रेखा के दो साथी नरेन्द्र और नीलेश मटका लेकर वापस पचपेड़ी नाका के होटल आए। उन्होंने राम से कहा कि तीन दिन बाद इस मटके को खोलना इसमें से रुपए निकलेंगे। दो दिन बाद जब राम ने देखा तो मटके में सिर्फ घास-फूस और जड़ी बूटी थी। रेखा और इसके साथियों ने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया। फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने रेखा और इसके साथियों को सोमवार को रायपुर से पकड़ लिया। अब इनसे पूछताछ की जा रही है।

TAGGED: CRIME NEWS, Fraud News, Raipur Crime News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भारतीय मूल की वैदेही ने यूएस में गाड़ा झंडा, चुनी गई ‘मिस इंडिया यूएसए 2021’ BREAKING NEWS : भारतीय मूल की वैदेही ने यूएस में गाड़ा झंडा, चुनी गई ‘मिस इंडिया यूएसए 2021’, दिया यह संदेश
Next Article सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने बरसाईं गोलियां, BIG BREAKING : सात ग्रामीणों को माओवादियों ने किया अगवा..! पुलिस मामले में उलझी, आईजी का सामने आया बयान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG VIDEO : बाइक पर मस्ती करते नजर आए पांच युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
Breaking News कोरबा छत्तीसगढ़ May 12, 2025
healthy lifestyle:भिगोकर खाना बनाने की आदत, सेहतमंद जीवनशैली की पहली सीढ़ी
healthy lifestyle:भिगोकर खाना बनाने की आदत, सेहतमंद जीवनशैली की पहली सीढ़ी
Grand News May 12, 2025
CG BREAKING : खरोरा सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता
Grand News May 12, 2025
  BREAKING NEWS : भारत के 32 हवाई अड्डों पर परिचालन फिर से शुरू, हटाई गई नागरिक उड़ानों पर लगाई गई रोक
Breaking News देश May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?