Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GPM में फिर लौट आया तीन हाथियों का दल, 3 घरों को पहुंचाया नुकसान, राशन और फसलों को भी चौपट दर दिया, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsMarwahiछत्तीसगढ़पेंड्रा

GPM में फिर लौट आया तीन हाथियों का दल, 3 घरों को पहुंचाया नुकसान, राशन और फसलों को भी चौपट दर दिया, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/07/21 at 3:49 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

Contents
ALSO READ : CG CRIME NEWS : घर घुसकर एक साथ तीन दोस्तों ने नाबालिग के साथ कि छेड़छाड़, दो गिरफ्तार, एक फरारALSO READ : CG CRIME NEWS : घर घुसकर एक साथ तीन दोस्तों ने नाबालिग के साथ कि छेड़छाड़, दो गिरफ्तार, एक फरारकई गावों के घरों को किया तबाहवन विभाग ने किया जागरूक
- Advertisement -

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में 15 दिनों तक आतंक मचाने वाला 3 हाथियों का दल एक फिर वापस लौट आया है। इस बार हाथियों ने अलग-अलग गांवों में कुल 3 घरों को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा गजदल ने घरों में रखे राशन और बाड़ियों में लगे फसलों कौ चौपट कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से ग्रामीणों में काफी दहशत पैदा हो गई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ALSO READ : CG CRIME NEWS : घर घुसकर एक साथ तीन दोस्तों ने नाबालिग के साथ कि छेड़छाड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

दरअसल, ये 3 हाथियों का दल 25 दिन पहले कोरिया जिले के रास्ते से मरवाही वन मंडल में घुसा था। इसके बाद तीनों ने 15 दिनों तक भयंकर उत्पात मचाया था। इसके बाद ये किस तरफ चले गए थे, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इसी बीच यह दल मंगलवार रात को फिर से कोरबा जिले के कटोघरा वन मंडल के पसान रेंज के खोडरी गांव में देखा गया। यहां गजदल ने पहले 2 घरों को नुकसान पहुंचाया। फिर घर के अंदर रखे राशन को खा लिया और बाड़ी में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया।

- Advertisement -

ALSO READ : CG CRIME NEWS : घर घुसकर एक साथ तीन दोस्तों ने नाबालिग के साथ कि छेड़छाड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

इसके बाद यही दल आगे बढ़ा और मरवाही रेंज में घुस गया। यहां भी हाथियों ने भटियानपारा गांव में एक घर को तोड़ दिया। इसके अलावा कुछ किसानों के खेत में भी घुस गए। पता चला है कि यह दल कटघोरा वन मंडल और मरवाही वन मंडल के बीच किसी स्थान पर डेरा डाले हुआ है। जिसके चलते लोग काफी डरे हुए हैं।

- Advertisement -

कई गावों के घरों को किया तबाह

जिले में हाथी दल लगातार उत्पात मचा रहे हैं। इससे पहले इसी 3 हाथियों के दल ने 15 दिन के भीतर धौराठी , मटियाडांड़ और रूमगाा में काफी घरों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद यही दल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में विचरण करने लगा था। उस दौरान हाथी दल कभी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में, तो कभी कोरिया और मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में घूम रहा था।

वन विभाग ने किया जागरूक

वहीं जिले में हाथियों के मूवमेंट और लगातार आतंक मचाने के चलते वन विभाग भी पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। विभाग ने अब यहां हाथी प्रभावित गांवों में जाकर हाथियों से कैसे बचना है और उनके आने पर क्या करना है इसके बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया है। जिसमें डीएफओ राकेश मिश्रा ने यह बताया है कि जब गांव या आसपास हाथी आए तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

  • कंडे में मिर्च मिलाकर रखना चाहिए और जब हाथी आसपास आए तो रात को घर के चारों तरफ इसे जला दें।
  • हाथी जब गांव के आसपास रहे तो रात को घरों की लाइट जलने दें। इससे हाथी के घर के आसपास पहुंचने और नुकसान पहुंचाने की संभावना कम हो जाती है।
  • हाथियों के आसपास किसी भी हालत में ना जाएं। क्योंकि उन्हें खदेड़ना एक जटिल काम है।
  • अगर आपके आसपास कहीं भी हाथी नजर आता है तो तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दें।
TAGGED: # latest news, CGLATESTNEWSUPDATE, GPM, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : घर घुसकर एक साथ तीन दोस्तों ने नाबालिग के साथ कि छेड़छाड़, दो गिरफ्तार, एक फरार
Next Article पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन की जासूसी पर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना BREAKING NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन की जासूसी पर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कही यह बड़ी बात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, छठी कार्यक्रम से माजदा में लौट रहे थे 50 लोग, ट्रेलर ने मार दी टक्कर
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 12, 2025
छठी का उत्सव बना मातम: रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर भीषण सड़क हादसा, 10 से अधिक लोगो की दर्दनाक मौत की खबर बंगोली के पास माजदा और ट्रेलर की सीधी टक्कर,
Grand News May 12, 2025
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
Grand News May 11, 2025
Shivraj Singh Chouhan's visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?