Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टोक्यो ओलंपिक के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड से 1-5 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsOlympik 2021खेल

टोक्यो ओलंपिक के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड से 1-5 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

GrandNews
Last updated: 2021/07/24 at 9:33 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE
टोक्यो ओलंपिक के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड से 1-5 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड से 1-5 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

टोक्यो। विश्व की नम्बर-1 टीम नीदरलैंड्स ने शनिवार को यहां के हॉकी स्टेडियम के नॉर्थ पिच पर खेले गए पूल-ए के मुकाबले में भारत को 5-1 से हरा दिया। नीदरलैंड्स ने मैच शुरू होते ही अपना प्रभाव दिखाया और छठे मिनट में ही गोल करके 1-0 की लीड ले ली। उसके लिए यह गोल फेलिस अल्बर्स ने किया। यह एक शानदार फील्ड गोल था।

पहले ही क्वार्टर में भारत ने जोर लगाया और बराबरी करने में सफल रहा। भारतीय कप्तान रानी ने फील्ड गोल के बदले फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। यह गोल 10वें मिनट में हुआ।

- Advertisement -
Ad image

दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। भारत मजबूत नीदरलैंड्स को रोकने में सफल दिखाई दे रहा था लेकिन तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में 33वें मिनट में मार्गोट गिफिन ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तव्दील कर नीदरलैंड्स को 2-1 से आगे कर दिया।

वापसी की खोज में भारत ने तीसरे क्वार्टर में कुछ गलतियां की, जो उसे भारी पड़ गईं। इस क्वार्टर में डच टीम ने दो गोल करते हुए 4-1 की लीड ले ली। भारत के खिलाफ पांचवां गोल चौथे क्वार्टर में हुआ।

डच टीम के लिए तीसरा गोल 43वें मिनट में अल्बर्स ने किया और इसके दो मिनट बाद फेडरिक माल्टा ने गोल करते हुए स्कोर 4-1 कर दिया। पांचवां गोल 52वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर जैकलीन मास्काकेर ने किया।

TAGGED: #Indian women's hockey team, #Netherlands, #Tokyo Olympics, GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIRAL VIDEO : कुत्ते ने इतनी जल्दी फोड़े 100 गुब्बारे, कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में आज मिले 156 नए कोरोना संक्रमित, छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 84 हजार 737 मरीज हुए स्वस्थ
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अंतरिक्ष से धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, PM मोदी ने दी बधाई, कहा – ‘करोड़ों सपनों को दी प्रेरणा’
अंतरिक्ष से धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, PM मोदी ने दी बधाई, कहा – ‘करोड़ों सपनों को दी प्रेरणा’
NATIONAL देश July 15, 2025
BREAKING NEWS : भारत के लिए गर्व का क्षण, 18 दिन बाद धरती पर लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, प्रशांत महासागर में की लैंडिंग
Breaking News देश July 15, 2025
Actor Dheeraj Kumar passed away : अभिनेता व फिल्ममेकर धीरज कुमार का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर 
Actor Dheeraj Kumar passed away : अभिनेता व फिल्ममेकर धीरज कुमार का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर 
मनोरंजन July 15, 2025
CG NEWS : बेटियों को बॉयज स्कूल में भेजने के विरोध में उतरे पालक, युक्तियुक्तकरण के मर्ज को रद्द करने की कर रहे मांग 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?