Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: समाजिक चेतना और सेवा में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण, सामाजिक बैठक में विस्तार से चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

समाजिक चेतना और सेवा में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण, सामाजिक बैठक में विस्तार से चर्चा

Desk
Last updated: 2021/07/27 at 8:47 AM
Desk
Share
3 Min Read
समाजिक चेतना और सेवा में मीडिया की भूमिका
समाजिक चेतना और सेवा में मीडिया की भूमिका
SHARE
समाजिक चेतना और सेवा में मीडिया की भूमिका
समाजिक चेतना और सेवा में मीडिया की भूमिका

रायपुर। प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की प्रथम बैठक साहू काम्पलेक्स टिकरापारा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, कार्यकारिणी अध्यक्ष शांतनु साहू , समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं अंकेक्षक क्रांति साहू मौजूद रहे।
मीडिया को संबोधित करते हुए साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में विधान परंपरा बना है, जिसमें मीडिया चौथा स्तंभ है।

Contents
नजर रखता है मीडियामीडिया के बिना संभव नहींबैठक में इन्होंने की शिरकत

नजर रखता है मीडिया

कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका इन तीनों की गतिविधियों पर नजर रखने वाला मीडिया है। जिस समाज में हम खेले बड़े हुए उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी होती है। छत्तीसगढ़ की मातृभूमि में हमारा जन्म हुआ। साहू समाज जैसे गौरवान्वित समाज में हमने जन्म लिया‌। हमारी अहम भूमिका होती है कि हम जिस पद पर है उनके अनुरुप समाज के लिए हम कार्य करें। अगर हमें इसकी सेवा सही रूप से करना चाहते हैं तो चौथा स्तंभ ऐसा ही स्तंभ है जिसके माध्यम से हमारे सारे कर्म उजागर कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि समाज को दशा दिशा देने में और समाज के उत्थान में मीडिया कि अहम भूमिका होती है‌। कलम में इतनी ताकत है जो समाज को सही दिशा दे सकती है।

- Advertisement -

मीडिया के बिना संभव नहीं

इस कड़ी में अखिल भारतीय तैलिक महासभा की महिला अध्यक्षा डॉ. ममता साहू ने कहा कि हमारी गतिविधियां तभी सफल है जब मीडिया इसको औरों तक पहुंचाएं। समाज के कार्यों में हमारी मेहनत से ज्यादा मीडिया का योगदान अहम होती है। हम समाज में जो कुछ भी अच्छा करते हैं तभी सफल है जब मीडिया इसे प्रमुखता से स्थान देती है। इस बैठक में मीडिया प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा के संबंध में चर्चा कर सुझाव भी दिए गए।

- Advertisement -

बैठक में इन्होंने की शिरकत

मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ छायाकार संतोष साहू, पवन साहू, राघवेन्द्र साहू , विक्रम साहू, अशोक साहू, प्रमोद साहू, खोमन साह, वाकेश साहू , मनीष साहू , संजय साहू, देवेन्द्र साहू, महेंद्र कुमार साहू, मनोज साहू, पवन साहू (आरंग), छगन साहू, दीपक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर ने किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ फलदायी, शेष राशियों का जाने हाल, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चपेट में आए दो मजदूरों की मौत CG Breaking : सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चपेट में आए दो मजदूरों की मौत, चार घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?