Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: साहू समाज के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान, गृहमंत्री ने कहा- ऐसा कुछ कर दिखाएं जो समाज के लिए एक आदर्श बन जाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

साहू समाज के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान, गृहमंत्री ने कहा- ऐसा कुछ कर दिखाएं जो समाज के लिए एक आदर्श बन जाए

Poonam Shukla
Last updated: 2021/07/27 at 6:39 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

Contents
इनका हुआ सम्मानइन कृतियों का हुआ विमोचनइन सबकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जो भी पदाधिकारी बनाए गए हैं वो अपने कार्यकाल में ऐसा ऐतिहासिक कार्य करके दिखाएं, जिससे न सिर्फ उनकी बल्कि पूरे समाज के एक पहचान और आदर्श बन जाए। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने नेतृत्व पर विश्वास रखें। साथ ही समाज से जुड़ी कोई भी बात सार्वजनिक करने की बजाय समाज के बीच रखें ताकि समाज या समाज से जुड़े किसी व्यक्ति की छवि खराब न हो। साहू ने कहा कि यदि आप किसी को सम्मान नहीं दे सकते तो उसका अपमान भी न करें।

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि प्रदेश साहू संघ के महिला, किसान, चिकित्सा और साहित्य कला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित साहू समाज के निगम-मंडल, बोर्ड और आयोग में नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में गृहमंत्री ने यह बातें कहीं। यह आयोजन टिकरापारा स्थित साहू समाज के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि हम सभी समाज में मिल जुलकर चलें, सामाजिक समरसता को चुनें क्योंकि यह समाज की एकजुटता का ही परिणाम है शासन ने हमें इतनी महत्त्वपूर्ण जिम्म्मेदारी सौंपी है। सभा को मोतीलाल साहू, विपिन साहू, डॉ बिहारीलाल साहू, शांतनु साहू और संदीप साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ममता साहू, थानेश्वर साहू भी मौजूद थे।

इनका हुआ सम्मान

मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में विपिन साहू (अध्यक्ष दुग्ध संघ), संदीप साहू (अध्यक्ष- तेलघानी बोर्ड), चित्रलेखा साहू (उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल),पुरुषोत्तम साहू (सदस्य गौ सेवा आयोग ), तुलसी साहू (सदस्य राज्य महिला आयोग), झुमुकलाल साहू ( सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड), अजय साहू ( सदस्य गृह निर्माण मंडल), अंबालिका साहू( सदस्य श्रम कल्याण मंडल) मुकेश साहू (सदस्य आरडीए), विजय साहू (सदस्य क्रेडा ),डेरहा राम साहू (सदस्य कृषक कल्याण परिषद), जगदीश दीपक साहू(सदस्य कृषक कल्याण परिषद), अश्वनी साहू (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग) काे सम्मािनत किया गया।

इन कृतियों का हुआ विमोचन

इस दौरान साहित्यकार मनीराम साहू “मितान,” की कृति “महाप्रसाद” और जगदीश “हीरा” साहू की वीडियो सीडी- “कर्म चालीसा” का विमोचन भी किया गया। साहित्य प्रकोष्ठ के साहित्यकारों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

 

इन सबकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ के संयोजक यामिनी साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता साहू विद्या देवी साहू साधना साहू , सीमा साहू सचिव छत्तीसगढ़ साहू संघ महिला प्रकोष्ठ, राजेश्वरी साहू रायपुर , आशा लता साहू बिलासपुर , पार्वती साहू जिला अध्यक्ष महासमुंद, सुधा साहू मीडिया प्रभारी, सुनीता साहू, कामिनी साहू, तुलसी साहू ,रेणुका साहू, चंद्रिका साहू, किरण साहू, पद्मावती साहू, दुर्गा साहू, जानकी साहू, सुशीला साहू, बीजक साहू राधिका साहू, संगीता साहू प्रेमलता साहू, गायत्री साहू, चंपा साहू, दुर्गेश नंदिनी साहू, लता साहू, डाली साहू, तोकेश्वरी साहू आदि के अलावा साहित्य कला व रचनात्मक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धनराज साहू, अजय अमृतांशु, रामकुमार साहू, मनीराम साहू, गयाप्रसाद रत्नपुरिहा, जगदीश साहू, प्रमोद साहू, रंगोली आर्टिस्ट, द्रोपती सरसिज, पुष्पा गजपाल, पायल साहू अभिनेत्री, दीपक साहू कोरियोग्राफर, जनक राम साहू रतनपुर, माखन साहू, रामकुमार मयारू, नारायण साहू, डोलामणी साहू, केतन साहू, श्रवण साहू, रोशन साहू, तुका राम साहू, प्रदीप कुँवरदादा, वीरेंद्र साहू, खेमराज साहू, खिबी राम साहू, दुष्यंत साहू तथा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लक्ष्मण कुमार साहू, मिंजून साहू, चंद्रहास साहू, परीक्षित साव, केशव साव, डुलीकेशन साहू और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नीलकंठ साहू, डॉ धीरेंद्र साव, डॉ के के साहू, डॉ देवेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन नमित साहू ने और आभार प्रदर्शन लक्ष्मण साहू संयोजक किसान प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ ने किया।

TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दुराचार के आरोप में सजा काट रहे बाप के चार बच्चों को समाजसेवी संस्था ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा ने उचित आश्रय तक पहुँचाया 
Next Article रायपुर के नगीना जेम्स में हुई करोड़ों की हीरा चोरी मामले में 2 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर, पुलिस की छापामारी जारी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?