Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : बसवराज बोम्मई बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsराजनीति

BIG BREAKING : बसवराज बोम्मई बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Poonam Shukla
Last updated: 2021/07/28 at 12:34 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
BIG BREAKING : बसवराज बोम्मई बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
BIG BREAKING : बसवराज बोम्मई बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
SHARE

 

Contents
 2023 के चुनाव में लिंगायतों से ही सत्ता का गणित साधने की कोशिश12 साल पहले भाजपा में शामिल हुए, अब बने ‘नायक’

BIG BREAKING : बसवराज बोम्मई बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

- Advertisement -
Ad image

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। बता दें कि बुधवार को शपथ लेने से पहले बोम्मई ने अपने दिन की शुरुआत अंजनेय मंदिर में  भगवान का आशीर्वाद लेकर की। शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा कि आज हम एक कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद एक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की जाएगी जिसमें राज्य में कोविड और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा होगी।

 

बता दें कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुआ था। जल संसाधन एवं सहयोग मंत्रालय के साथ-साथ उन्होंने हवेरी और उडुपी जिलों के प्रभारी मंत्री के तौर पर भी काम किया है। बता दें कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक बासवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल के साथ की थी।

राज्य सरकार में दूसरे नंबर के नेता बोम्मई लिंगायत समुदाय से आते हैं। अभी तक वह राज्य के गृह मंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री और कानून मंत्री का पद भी संभाल रहे थे। बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और वह ‘जनता परिवार’ से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

 2023 के चुनाव में लिंगायतों से ही सत्ता का गणित साधने की कोशिश

कर्नाटक की आबादी में लिंगायत समुदाय की भागीदारी करीब 17 फीसदी है। 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 100 से ज्यादा सीटों पर लिंगायत समुदाय का प्रभाव है। ऐसे में भाजपा ने येदियुरप्पा के हटने के बाद लिंगायत समुदाय के ही किसी व्यक्ति को नया सीएम बनाकर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता का गणित साधने की कोशिश की है।

12 साल पहले भाजपा में शामिल हुए, अब बने ‘नायक’

सादर लिंगायत समुदाय से आने वाले बसवराज पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। खेती से जुडे़ होने के नाते कर्नाटक के सिंचाई मामलों का जानकार माना जाता है। राज्य में कई सिंचाई परियोजनाएं शुरू करने की वजह से उनकी सराहना की जाती है। उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भारत की पहली 100 फीसदी पाइप सिंचाई परियोजना लागू करने का श्रेय भी दिया जाता है। उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बसवराज 2008 में भाजपा में शामिल हुए और तभी लगातार पार्टी में ऊपर चढ़ते चले गए। वह पहले राज्य सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत जनता दल के साथ की थी।

 

TAGGED: BIG BREAKING, BIG NEWS, GRAND NEWS, Latest News In Hindi, NEWS CM NEWS, POLITICS NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, SI, ASI और आरक्षक इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश  CG TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 75 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश 
Next Article BIG ACCIDENT NEWS : यात्रियों से भरी खड़ी बस में ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, दर्दनाक हादसे में 18 की मौत, 50 यात्री गंभीर BIG ACCIDENT NEWS : यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, दर्दनाक हादसे में 18 की मौत, 50 यात्री गंभीर
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CRIME : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
CG NEWS: महिला समूह के पहल से महुआ शराब बेचने वाले कोचीया क़ो पकडे रंगों हाथ
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
Viral news: डिलीवरी बॉय ने लिफ्ट में की शर्मनाक हरकत, लोगों ने कर दी धुनाई – CCTV में कैद हुई करतूत
Grand News VIRAL VIDEO दिल्ली July 22, 2025
Entertainment: मोनालिसा की फिल्म ने बदली किस्मत, 7 महीने में जमीन से आसमान तक का सफर – देखें दमदार तस्वीरें
bollywood Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?