Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Cloud Burst: लाहौल में आई बाढ़, मां-बेटे समेत 14 लापता, किन्नौर में बादल फटा, 400 से ज्यादा सड़कें बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्घटना

Cloud Burst: लाहौल में आई बाढ़, मां-बेटे समेत 14 लापता, किन्नौर में बादल फटा, 400 से ज्यादा सड़कें बंद

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/07/28 at 2:09 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
अमीरों की दौलत गरीबों में बाटेगी सरकार
अमीरों की दौलत गरीबों में बाटेगी सरकार
SHARE

रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में मंगलवार रात से जारी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। प्रदेश भर में 14 लोग लापता हो गए हैं। लाहौल स्पीति के तोजिंग नाले में आई बाढ़ से 10 लोग लापता हो गए हैं। कुल्लू जिला में 25 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ पार्वती नदी में बह गई है। इसके अलावा कुल्लू में दिल्ली की एक पर्यटक महिला और एक स्थानीय व्यक्ति भी लापता है। किन्नौर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

शिमला-कालका नेशनल हाइवे जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गया है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हमीरपुर की पटेरा पंचायत के पास सड़क पर बस पलट गई हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक बारिश धर्मशाला में 101 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। राजधानी शिमला में भी कई जगह भूस्खलन होने से गाड़ियां दब गई हैं। प्रदेश भर में सैकड़ों सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है।

- Advertisement -

राजधानी शिमला में शहर में मंगलवार रात से जारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कई गाड़ियां मलबे में दब गई है। रास्ते बंद है। पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है।

- Advertisement -

किन्नौर जिले में बादल फट गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंडी-कुल्लू का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। औट और कटौला मार्ग भारी बारिश के चलते जगह-जगह पर बाधित हुआ है।

छोटी सी इस नदी ने बारिश के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। इसके साथ ही पानी कई घरों में भी घुस गया। स्थानीय वार्ड पंच उमा देवी ने कहा कि बाढ़ में बच्चा व महिला बह गए हैं।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : बादल फटने से गई 5 लोगों की जान, 40 से ज्यादा लापता, बचाव अभियान जारी  BIG NEWS : बादल फटने से गई 5 लोगों की जान, 40 से ज्यादा लापता, बचाव अभियान जारी 
Next Article CG BIG NEWS : सात साल की मासूम से गैंगरेप, मोबाइल में अश्लील वीडियो देख कर 6 बच्चे डेढ़ माह से बुझा रहे थे हवस, ऐसे हुआ खुलासा  KUNDRA PORN CASE : लॉकडाउन में पोर्न वीडियोज से राज कुंद्रा ने कमाए इतने रूपये, 2023 तक था बड़ा टारगेट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?