Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा, अपने ही जाल में फसा युवक, दूसरे दिन मिली लाश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा, अपने ही जाल में फसा युवक, दूसरे दिन मिली लाश 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/07/31 at 5:03 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक मछली पकड़ने के लिए शुक्रवार को गया था। जब रात तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। अगले दिन शनिवार सुबह युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के जाल में युवक फंस गया था और नदी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिड़गुड़ी हर्रापारा निवासी प्रकाश कुंजाम (20) पुत्र यशवंत कुंजाम शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए गांवच बोकराकट्‌टा के पास नदी पर गया था। इसके बाद जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन शनिवार तड़के नदी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने ढूंढा शव

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि मछली पकड़ने के दौरान युवक का पैर जाल में फंस गया था। बचने की कोशिश में वह उलझता गया और नदी के तेज बहाव में बह गया। पता चलने पर गोताखोरों को बुलाया गया। करीब एक घंटे तलाश करने के बाद उसका शव बरामद हो गया है। वहीं दूसरी ओर जवान बेटे की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

TAGGED: BIG NEWS OF CG, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG UPDATE, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article KORBA NEWS : नाले में मिली मासूम बच्ची की लाश, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Next Article ACCIDENT NEWS : तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, इलाज के दौरान चालक की मौत
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 16 हज़ार संविदा स्वास्थ्य कर्मी रहँगे हड़ताल पर ,प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से इसके लिए जताया खेद, जिम्मेदार ठहराया छत्तीसगढ़ के शासन एवं प्रशासन को
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 12, 2025
बिग ब्रेकिंग | कांच टूटता… रात के सन्नाटे में गूंजे पत्थरों की मार: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे जनसेवक!
Grand News July 12, 2025
CG NEWS: कोरिया जिला: प्रधानमंत्री आवास योजना में रच रहा है सफलता की नई इबारत!
Grand News कोरिया छत्तीसगढ़ July 12, 2025
CG NEWS: “हटा दिए गए, पर सुने नहीं गए!” — फुटपाथ से उजड़े विक्रेताओं की गुहार, बोले: बस एक स्थायी जगह दे दो सरकार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?