Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पर्यटन स्थल जतमई धाम से टूरिस्ट पुलिस की हुई शुरुआत, पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

पर्यटन स्थल जतमई धाम से टूरिस्ट पुलिस की हुई शुरुआत, पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने किया शुभारंभ

Umesh
Last updated: 2021/07/31 at 5:45 PM
Umesh
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
आपकी मुस्कान, गरियाबंद पुलिस की शानगरियाबंद पुलिस द्वारा पर्यटन स्थल जतमई धाम से टूरिस्ट पुलिस की हुई शुरुआत, गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने टूरिस्ट पुलिस का किया शुभारंभ  कार्यक्रम में विशेष रूप से पद्मश्री         फुलबासन बाई यादव उपस्थित रही
- Advertisement -

आपकी मुस्कान, गरियाबंद पुलिस की शान

गरियाबंद पुलिस द्वारा पर्यटन स्थल जतमई धाम से टूरिस्ट पुलिस की हुई शुरुआत, गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने टूरिस्ट पुलिस का किया शुभारंभ

  कार्यक्रम में विशेष रूप से पद्मश्री         फुलबासन बाई यादव उपस्थित रही

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

गरियाबंद:- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर की पहल से टूरिस्ट पुलिस गरियाबंद की शुरुआत जतमई धाम से की गयी है।गरियाबंद पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा एवं बचाव के लिए आज से जिले के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर टूरिस्ट सहायता केन्द्र शुरू किए है। इन पर्यटन केन्द्रों पर पीली जैकेट पहने टूरिस्ट पुलिस भी पर्यटकों की मदद के लिए हमेशा तैनात रहेगी।

- Advertisement -

 

टूरिस्ट पुलिस के पास किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी।
गरियाबंद जिले के अधिकांश क्षेत्र पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग पर्यटन के लिए आते है। पर्यटन के दौरान कई प्रकार की अप्रिय घटना हो जाती है। घटना पूर्व बचाव हेतु टूरिस्ट पुलिस का शुभारंभ किया है। 28 पुलिस कर्मियों का 07-07 का अलग-अलग टीम बनाकर जिले के पर्यटन स्थलो जतमई मंदिर, घटारानी मंदिर, राजीव लोचन मंदिर, चिंगरापगार में ड्यूटी लगायी गयी है।

 

टूरिस्ट पुलिस की विशेष पहचान हेतु पीले रंगी की टी शर्ट एवं नीले रंग कैप पहने रहेगे जिसमें टूरिस्ट पुलिस लिखा हुआ है। जिसके पास सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि से चिकित्सा कीट, रस्सी, टार्च, छाता एवं अन्य सुरक्षा का समान उपलब्ध रहेगा। जिससे जनसमान्य को तत्काल मदद मिल सके। लोगों की सुरक्षा की दृष्टी से पर्यटन स्थलों के सेल्फी जोन को बैरिकेट किया जायेगा। जिससे आमजन का सुरक्षा हो सके।

 

गरियाबंद जिले के एसपी पारुल माथुर ने इस विषय मे अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जिले के जतमई, घटारानी, चिंगरापगार ओर राजीव लोचन मंदिर में टूरिस्ट पुलिस की व्यवस्था की गईं है। शनिवार और रविवार को इन चारों स्थलों पर पुलिस टीम मौजूद रहेगी जो यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को हर संभव मदद करेगी।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पद्मश्री से सम्मानित फुलबासन बाई यादव ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद के इन स्थलों पर बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पर्यटक पहुंचते है। पुलिस की मौजूदगी होने से इन स्थानों पर लोग पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होनें पुलिस की इस पहल की प्रशंसा करते हुए बधाई प्रेषित की है।

 

कार्यक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अति0 पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संतोष भुआर्य, थाना प्रभारी पाण्डुका निरीक्षक बसंत बघेल, थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक विकाश बघेल, थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो, थाना प्रभारी फिंगेश्वर उप निरी. भूषण चंद्राकर एवं अधिकारी कर्मचारी उपिस्थत रहे।

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Tokyo Olympics : टोक्यो ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका, पीवी सिंधु की हार से टूटी गोल्ड की उम्मीद  Tokyo Olympics : टोक्यो ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका, पीवी सिंधु की हार से टूटी गोल्ड की उम्मीद 
Next Article CG BREAKING : 3 IAS को मिली नई जिम्मेदारी, सिद्धार्थ कोमल परदेशी बने जनसंपर्क विभाग के सचिव, इन दो अधिकारियों को मिला यह प्रभार  CG BREAKING : IAS उमेश अग्रवाल का बदला प्रभार, अब संभालेंगे राजस्व बोर्ड की कमान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?