Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DEO का फर्नीचर घोटाला : विधानसभा में विधायक ने उठाया था मामला, मंत्री के निर्देश पर हुई छुट्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बेमेतरा

DEO का फर्नीचर घोटाला : विधानसभा में विधायक ने उठाया था मामला, मंत्री के निर्देश पर हुई छुट्टी

GrandNews
Last updated: 2021/08/01 at 7:39 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE
DEO का फर्नीचर घोटाला : विधानसभा में विधायक ने उठाया था मामला, मंत्री के निर्देश पर हुई छुट्टी
DEO का फर्नीचर घोटाला : विधानसभा में विधायक ने उठाया था मामला, मंत्री के निर्देश पर हुई छुट्टी

रायपुर। बेमेतरा में फर्नीचर घोटाले की गाज DEO पर गिरी है। मंत्री के निर्देश पर बेमेतरा की जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी की छुट्टी हो गयी है। शुक्रवार को विधानसभा में बेमेतरा जिले के स्कूलों में फर्नीचर घोटाले का गूंजा। ध्यानाकर्षण में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने इस मामले को उठाते हुए करोड़ों रुपये घोटाले का आरोप लगाया।

कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर फर्नीचर घोटाले में गड़बड़ियां की गयी है। इस मामले में कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा का विपक्षी विधायकों ने भी खूब साथ दिया। इस मामले में विधायकों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने इस मामले में जांच का ऐलान करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को तत्काल पद से हटाने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
Ad image

डॉ प्रेमसाय सिंह ने कहा कि डीईओ मधुलिका तिवारी को संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में अटैच किया जायेगा। इस मामले में विपक्ष का आरोप था कि स्कूलों में खरीदी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जाता है। ना तो गुणवत्ता का ख्याल रखा जाता है और ना ही खरीदी में प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है।

वहीं प्रश्नकाल में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का मुद्दा भी गूंजा था। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि स्कूल को खोल तो दिया गया है, लेकिन अभी तक स्कूल के सेटअप का फैसला नहीं किया गया है। मंत्री प्रेमसाय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि प्रत्येक विकासखंड में स्कूलों को खोलने की योजना सरकार ने तैयार की है।  काउंटर करते हुए रमन सिंह ने कहा कि 171 स्कूलों को प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर खोल दिया गया है, लेकिन समानता नहीं है। कर्ई विकासखंड में 5-6 स्कूल खोल दिये गये हैं, तो कई विकासखंड में एक भी स्कूल नहीं बनाया गया है। वहीं मंत्री प्रेमसाय सिंह ने जानकारी दी कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों में सेटअप अन्य स्कूलों की तरह ही है। इनमें नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति और संविदा के आधार पर की जा रही है।

मंत्री प्रेमसाय सिंह ने कहा कि नियुक्त उन्हें ही किया जा रहा है, जिनकी पढ़ाई इंग्लिश मीडियम स्कूलों से हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि कलेक्टरों को भी इस मामले में निर्देश दिया गया है कि वो अपने विभागों से भी इच्छुक लोगों को प्रतिनियुक्ति व संविदा पर भेज सकते हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए रमन सिंह ने कहा कि स्कूलों से अगर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया गया तो स्कूलों में पढ़ाई कैसे होगी।

TAGGED: # latest news, bemetara, BIG NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Tokyo Olympics 2020 : हॉकी में भारत मेंस टीम पहुंची सेमीफाइनल में
Next Article BIG BREAKING : राजधानी में दिनदहाड़े बुज़ुर्ग महिला को बनाया ठगी का शिकार, डेढ़ तोले की चैन और अंगूठी लेकर आरोपी हुए फरार 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Saiyaara Review: कहानी पड़ी फीकी लेकिन अहान पांडे-अनीत पड्डा के अभिनय ने डाल दी जान, मासूमियत, दर्द और प्यार की कहानी है ‘सैयारा’, कई दृश्यों में दिखी आशिकी 2 की झलक, पढ़िए रिव्यू
मनोरंजन July 18, 2025
RAIPUR POLITICS: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर भड़के अमित जोगी, बोले – “राजनीतिक प्रतिशोध का स्तरहीन नमूना”
Grand News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Arang ब्रेकिंग : विधायक गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग को मिला 21 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का उपहार, भानसोज-बरछा-मालीडीह -खौली मार्ग का होगा चौड़ीकरण
छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त — शिक्षकों का कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है
Grand News July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?