Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिसंबर 2023 से होंगे रामलला के दर्शन, मंदिर भूमि पूजन के 1 साल होने पर भव्य आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

दिसंबर 2023 से होंगे रामलला के दर्शन, मंदिर भूमि पूजन के 1 साल होने पर भव्य आयोजन

GrandNews
Last updated: 2021/08/04 at 10:26 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE
दिसंबर 2023 से होंगे रामलला के दर्शन, मंदिर भूमि पूजन के 1 साल होने पर भव्य आयोजन
दिसंबर 2023 से होंगे रामलला के दर्शन, मंदिर भूमि पूजन के 1 साल होने पर भव्य आयोजन

अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर को लेकर अच्छी खबर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर निर्माण को लेकर जियो फिजिकल स्टडी पूरी कर ली गई है और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मानना है कि दिसंबर 2023 से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को भगवान राम के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर का पूरा निर्माण 2025 तक पूरा होने की संभावना है लेकिन श्रद्धालुओं के आवागमन और दर्शन के लिए मंदिर दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर गर्भ गृह का निर्माण  2023 के अंत तक पूरा हो जायेगा जहां भगवान राम अपने बाल रूप में विराजमान होंगे। पूरा परिषर 110 एकड़ का होगा। राम मंदिर परिसर का मुख्य मंदिर पूरी तरह से पत्थर का बनेगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि राम मंदिर निर्माण में स्टील का इस्तेमाल नही होगा और कारसेवकपुरम पत्थर में से 70 फीसदी का इस्तेमाल होगा। राम मंदिर परिसर के निर्माण पर लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राम मंदिर ट्रस्ट को दान के रूप में अभी तक लगभग 3000 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। एक साल में मंदिर निर्माण में जो देरी हुई उसके पीछे मंदिर निर्माण के लिए गहरी खुदाई का काम रहा है।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि श्री राम जन्म भूमि पर राम मंदिर भूमि पूजन की एक वर्ष पूर्ण होने पर कल विशेष आयोजन की तैयारी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यजमान की भूमिका में होंगे। सीएम योगी यहां करीब 3 घंटे रहेंगे। जानकारी के अनुसार 5 अगस्त की दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री योगी राम कथा पार्क स्थित बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वो 12: 15 मिनट पर वासुदेव घाट स्थित राशन वितरण स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से निकलने के बाद वो 2:15 बजे राम लला का दर्शन करेंगे और शाम 3:00 बजे राम कथा पार्क स्थित बने हेलीपैड से लखनऊ रवाना होंगे।

- Advertisement -

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों भूमि पूजन संपन्न कराया था। इस ऐतिहासिक मौके पर देश के जाने-माने संत महंत और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे थे। यहां अयोध्या ही नहीं, संपूर्ण भारतवर्ष के लिए एक सुखद क्षण था जिसका श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 1 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरण कराना चाहता है।

- Advertisement -

सीएम इस दौरान राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी लेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद सीएम योगी जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अयोध्या में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज वितरित करेंगे।

TAGGED: रामलला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लद्दाख में दादागीरी दिखा रहे चीन को उसी भाषा में मिलेगा जवाब, साउथ चाइना सी में युद्धपोत भेजेगा भारत
Next Article कैबिनेट का फैसला: स्कूली शिक्षा भरेगी नई उड़ान, प्ले स्कूल की तर्ज पर सभी सरकारी विद्यालयों में खुलेंगी बाल वाटिका
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?