Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NEERAJ CHOPRA GOLD MEDAL : जिसके मोटापे का उड़ाया जाता था मजाक, आज बने स्वर्ण जीतने वाले दूसरे हिंदुस्तानी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsOlympik 2021अंतराष्ट्रीय

NEERAJ CHOPRA GOLD MEDAL : जिसके मोटापे का उड़ाया जाता था मजाक, आज बने स्वर्ण जीतने वाले दूसरे हिंदुस्तानी 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/08/07 at 6:11 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
NEERAJ CHOPRA GOLD MEDAL : जिसके मोटापे का उड़ाया जाता था मजाक, आज बने स्वर्ण जीतने वाले दूसरे हिंदुस्तानी 
NEERAJ CHOPRA GOLD MEDAL : जिसके मोटापे का उड़ाया जाता था मजाक, आज बने स्वर्ण जीतने वाले दूसरे हिंदुस्तानी 
SHARE

NEERAJ CHOPRA GOLD MEDAL : जिसके मोटापे का उड़ाया जाता था मजाक, आज बने स्वर्ण जीतने वाले दूसरे हिंदुस्तानी 

Contents
ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। नीरज चोपड़ा ने भारत का स्वर्णिम इतिहास लिख दिया। ट्रैक एंड फिल्ड इतिहास में 87.58 मीटर के स्कोर के साथ नीरज मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए।सरपंच कहकर चिढ़ाते थेवजन कम करने गए और नया शौक ले आएगोल्ड के प्रबल दावेदार थे नीरजमेडल के लिहाज से तोक्यो बना सर्वश्रेष्ठ ओलिंपिक
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। नीरज चोपड़ा ने भारत का स्वर्णिम इतिहास लिख दिया। ट्रैक एंड फिल्ड इतिहास में 87.58 मीटर के स्कोर के साथ नीरज मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए।

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सरपंच कहकर चिढ़ाते थे

बता दें कि 11-12 साल की उम्र में नीरज चोपड़ा का वजन 80 किलोग्राम हुआ करता था। गांव में जब वह कुर्ता पहनकर बाहर निकलते तो बच्चे सरपंच कहकर चिढ़ाते थे। बचपन का वही मोटा सरपंच आज दुनिया का सर्वश्रेष्ठ जैवलिन थ्रोअर बन गया। ओलिंपिक में गोल्ड मेडकर जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज अब अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे हिंदुस्तानी बन गए। 23 साल के नीरज से पहले एथलेटिक्स में कभी भी भारत को कोई ओलिंपिक मेडल नहीं मिला था।

- Advertisement -

वजन कम करने गए और नया शौक ले आए


हरियाणा की मिट्टी में पले-बढ़े नीरज दूध-घी के शौकीन थे। वजन जब बेकाबू होने लगा तो घरवालों ने जबरदस्ती उन्हें मैदान भेजा। फिटनेस पाने के लिए पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में पहुंचे नीरज कब नया शौक लेकर घर आ गए उन्हें पता भी नहीं चला। मैदान पर उम्र से बड़े लड़कों को भाला फेंकते देखा तो मन में इच्छा जागी। फिटनेस सुधरी तो जैवलीन पर भी हाथ आजमाया। सीनियर्स को उनकी ताकत और नैसर्गिक प्रतिभा पसंद आ गई।

- Advertisement -

गोल्ड के प्रबल दावेदार थे नीरज

नीरज ने क्वालीफिकेशन राउंड के पहले प्रयास में ही 86.65 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। क्वालीफिकेशन में जिस तरह का प्रदर्शन किया और वह ग्रुप-ए में पहले स्थान पर रहे थे, उसके बाद उनसे सोना लाने की संभावना बढ़ गई थी। नीरज ने जर्मनी के जोहानेस वेटेर को पीछे छोड़ा था जो स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। जोहानेस ने भी हालांकि, 85.64 मीटर का थ्रो कर ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन हासिल किया था। फाइनल में वह एक दौर के बाद ही बाहर हो गए।

मेडल के लिहाज से तोक्यो बना सर्वश्रेष्ठ ओलिंपिक


भारत ने अबतक तोक्यो ओलिंपिक में एक गोल्ड, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक जीत लिए। नीरज के गोल्ड के अलावा, पीवी सिंधु और मीराबाई चानू ने सिल्वर जीता तो बजरंग पूनिया, रवि दहिया, लवलीना बोरगेहेन और भारतीय मेंस हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले 2012 लंदन ओलिंपिक में भारत ने छह मेडल अपने नाम किए थे। 60 पुरुष और 23 महिला एथलीटों के साथ कुल 83 एथलीटों के दल ने दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज अपने नाम किए थे। शूटर विजय कुमार और पहलवान सुशील कुमार ने एक-एक सिल्वर, शूटर गगन नारंग और भारतीय शटलर साइना नेहवाल, मुक्केबाज मेरी कॉम और पहलवान योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक जीता था।

TAGGED: BIG NEWS, BIG NEWS OF INDIA, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, NEERAJ CHOPRA GOLD MEDAL, TOKYO OLYMPIC LATEST NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TOKYO OLYMPIC 2021 : भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, ट्रैक ऐंड फील्ड में नीरज ने रचा इतिहास  BIG BREAKING : TOKYO OLYMPIC 2020 में भारत को मिला पहला गोल्ड, नीरज ने रचा इतिहास 
Next Article Ind vs Eng 1st test match : चौथे दिन का लंच ब्रेक, दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 119 पर दो
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?