Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: TOKYO OLYMPIC में भारत के प्रदर्शन पर चीन ने कसा तंज, जानिये क्या कहा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsOlympik 2021विदेशविश्व

TOKYO OLYMPIC में भारत के प्रदर्शन पर चीन ने कसा तंज, जानिये क्या कहा 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/08/09 at 7:14 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
BIG NEWS : नीरज चोपड़ा के नाम एक और सम्मान, 7 अगस्त को देश भर में मनाया जायेगा जेवलिन थ्रो डे 
BIG NEWS : नीरज चोपड़ा के नाम एक और सम्मान, 7 अगस्त को देश भर में मनाया जायेगा जेवलिन थ्रो डे 
SHARE

 

- Advertisement -

TOKYO OLYMPIC में भारत के प्रदर्शन पर चीन ने कसा तंज, जानिये क्या कहा 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। टोक्यो ओलंपिक का समापन हो चुका है, इस ओलंपिक में भारत ने कुल सात पदक जीते हैं। भारत ने एक स्वर्ण के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। अमेरिका पदक तालिका में 113 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जिसमें 39 स्वर्ण पदक थे जबकि चीन 38 स्वर्ण पदकों समेत कुल 88 पदक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान जापान 27 स्वर्ण सहित 58 पदकों से तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय खेल प्रशंसक ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा कर रहे हैं लेकिन चीन ने भारत के प्रदर्शन पर तंज कसा है।

- Advertisement -

ALSO READ : भारत पहुंचते ही भीड़ ने गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को घेरा, खिलाडियों का हुआ भव्य स्वागत, सेल्फी लेने की मची होड़, देखें वीडियो

 

दरअसल, भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल सात पदक जीते हैं, जो किसी भी ओलंपिक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत के इस प्रदर्शन पर चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने तंज कसते हुए लिखा, ‘दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत का टोक्यो ओलंपिक में अभियान सिर्फ एक स्वर्ण पदक के साथ खत्म हो गया। भारत को एक स्वर्ण पदक मिला है।’

ALSO READ : BJP नेता की पत्नी से गैंगरेप, इस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

 

इसमें आगे लिखा गया है कि एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ भारत मेडल जीतने वाले 93 देशों की रैंकिंग में 48वें नंबर पर है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 127 एथलीट का दल भेजा था लेकिन सफलता केवल सात को ही मिली। शिन्हुआ ने लिखा है कि भारत में जब कोई मेडल जीतता है तो बहस तेज हो जाती है लेकिन फिर हर कोई शांत हो जाता है।

ALSO READ : नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, 20 लाख के ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

 

इतना ही नहीं ग्लोबल टाइम्स ने भी ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन पर चर्चा की है। उसने लिखा है कि भारत को केवल एक स्वर्ण पदक और कुल सात पदक मिले हैं। इससे पता चलता है कि भारत को कई चीजों के आधुनिकीकरण में बहुत लंबी दूरी तय करनी है। हालांकि भारत के प्रदर्शन पर पड़ोसी पाकिस्तान की तरफ से सोशल मीडिया पर काफी सकारात्मक रुख देखने को मिला। पाकिस्तान में लोगों ने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है।

ALSO READ : कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को दिए करंट के झटके, फावड़ा से काटा पैर, फिर जो किया, पूरा मामला जान कर उड़ जाएंगे होश

 

मालूम हो कि टोक्यो ओलंपिक में अमेरिका पदक तालिका में 113 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जिसमें 39 स्वर्ण पदक थे जबकि चीन 38 स्वर्ण पदकों समेत कुल 88 पदक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान जापान 27 स्वर्ण सहित 58 पदकों से तीसरे स्थान पर रहा। जबकि भारत एक स्वर्ण पदक के साथ 48वें नंबर पर है और कुल पदक के मामले में 33वें नंबर पर रहा।

 

टोक्यो ओलंपिक में भारत के इन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं

1.    नीरज चोपड़ा – गोल्ड (भालाफेंक)
2.    रवि दहिया – सिल्वर (रेसलिंग)
3.    मीराबाई चानू – सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)
4.    पीवी सिंधू – ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)
5.    लवलीना बोरगोहेन – ब्रॉन्ज (बॉक्सिंग)
6.    बजरंग पुनिया – ब्रॉन्ज (रेसलिंग)
7.    पुरुष हॉकी टीम – ब्रॉन्ज

TAGGED: # latest news, BIG BREAKING, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Hindi, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News In Hindi, SPORT NEWS, TOKYO OLYMPIC NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इस साल 10वीं-12वीं पास करने वालों के अंक सरकारी नौकरी में नहीं होंगे मान्य? जानिए क्या है सच्चाई
Next Article विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल माध्यम से जुड़े, हितग्राहियों से की चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर राशिफल June 6, 2025
CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?