Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : Olympics’ Champions के सम्मान समारोह में नीरज ने कहा – यह मेरा नहीं, पूरे देश का गोल्ड है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

VIDEO : Olympics’ Champions के सम्मान समारोह में नीरज ने कहा – यह मेरा नहीं, पूरे देश का गोल्ड है

GrandNews
Last updated: 2021/08/09 at 10:07 PM
GrandNews
Share
6 Min Read
SHARE
VIDEO : Olympics' Champions के सम्मान समारोह में नीरज ने कहा - यह मेरा नहीं, पूरे देश का गोल्ड है
VIDEO : Olympics’ Champions के सम्मान समारोह में नीरज ने कहा – यह मेरा नहीं, पूरे देश का गोल्ड है

नई दिल्ली।  टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों को दिल्ली के अशोका होटल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन जाबांज प्लेयर्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ओलंपिक 2020 में भारत की सफलता इस बात को दर्शाती है कि नया भारत दुनिया पर हावी होने की इच्छा और आकांक्षा रखता है। नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया समेत भारत का ओलंपिक दल आज टोक्यो से स्वेदश लौटा और एयरपोर्ट पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ और फैन्स ने भारत माता की जय के नारे लगाए। एथलेक्टिक्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा की एक झलन पाने के लिए फैन्स काफी बेताब दिखे। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक काफी यादगार रहा और देश ने पहली बार 7 मेडल जीते।

#WATCH | This gold medal is not only mine but also belongs to India. I didn’t eat&sleep well after winning gold medal… Competition was very tough at #Olympics. After qualification, I realised this is the best opportunity of my life& I’ll not lose it: Gold medalist Neeraj Chopra pic.twitter.com/NzQVFqvjLx

— ANI (@ANI) August 9, 2021

- Advertisement -
Ad image

Delhi: Union Sports Minister Anurag Thakur, MoS Sports Nisith Pramanik and Law Minister & former Sports Minister Kiren Rijiju felicitate gold medal-winning javelin thrower Neeraj Chopra. #Olympics pic.twitter.com/7qg4WXWeLu

— ANI (@ANI) August 9, 2021

- Advertisement -

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले नीरज चोपड़ा को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट की। ठाकुर ने कहा, टोक्यो 2020 में भारत के लिए कई ऐसी चीजें हुई जो ओलंपिक में पहली बार हुई। ओलंपिक में ‘टीम इंडिया की सफलता इस बात को दर्शाती है कि कैसे नया भारत दुनिया पर हावी होने की इच्छा और आकांक्षा रखता है , यहां तक कि खेल में भी। ओलंपिक खेलों ने हमें दिखाया कि आत्म-अनुशासन और समर्पण के साथ हम चैंपियन बन सकते हैं। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन से प्रेरित किया, जबकि भारत के लोगों ने इस सफलता पर खुशी और जश्न मनाया।’ भारत ने इस ओलंपिक में एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज समेत 7 मेडल अपने नाम किए। पीवी सिंधु सिंधु और सिल्वर मेडल जीतने वालीं मीराबाई चानू समारोह में शामिल नहीं हुईं क्योंकि वे पहले ही भारत पहुंच गईं थीं और उनके सम्मान में समारोह आयोजित हो गया था।

Delhi: Union Sports Minister Anurag Thakur, MoS Sports Nisith Pramanik and Law Minister & former Sports Minister Kiren Rijiju felicitate the bronze medal-winning men’s hockey team. #Olympics pic.twitter.com/kd2OkEsee7

— ANI (@ANI) August 9, 2021


बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वालीं महिला मुक्केबाज लवलीना ने कहा, ‘मैं घर वापस आकर बहुत खुश हूं। मुझे पता था कि भारत में लोग बहुत खुश होंगे लेकिन यहां वापस आने के बाद पहली बार इतना प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस तरह के और पदकों के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी।’ वहीं, रेसलिंग में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की कोशिश की। समारोह में उपस्थित लोगों में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, सचिव (खेल) रवि मित्तल और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान भी शामिल थे।

Union Sports Minister Anurag Thakur, MoS Sports Nisith Pramanik, and Law Minister Kiren Rijiju felicitate #Bronze medalist boxer Lovlina Borgohain and Indian women’s boxing team head coach Raffaele Bergamasco, in Delhi pic.twitter.com/iEAi8PTAwt

— ANI (@ANI) August 9, 2021

भारत के अभियान में कई चीजें पहली बार हुई, जिसमें अब तक का सबसे बड़ा 128 सदस्यीय खिलाड़ियों का दल, सात ओलंपिक पदक, एथलेटिक्स इवेंट में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल, सिंधु द्वारा लगातार खेलों (रियो और टोक्यो) में मेडल  और भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 41 साल के बाद एक मेडल (ब्रॉन्ज) जीतना शामिल हैं। इसके साथ ही, महिला हॉकी टीम ने खेलों में अपना बेस्ट चौथा स्थान हासिल किया। खेल मंत्री ने कहा, ‘हम अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना जारी रखेंगे और हम भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने का प्रयास करेंगे।’ खेल मंत्री ने गोल्फर अदिति अशोक के चौथे स्थान पर रहने की भी तारीफ की। अनुराग ठाकुर के बाद रीजीजू ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और दोहराया कि भारत 2028 ओलंपिक तक एक ताकत बन जाएगा।

TAGGED: # latest news, #Olympics' Champions, GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIGG BOSS 15 : Shamita Shetty की हो गई इस कंटेस्टेंट से भिड़ंत, लेकिन इस एक्ट्रेस ने दिया पूरा साथ
Next Article ‘नीरज नाम बताओ और फ्री पेट्रोल ले जाओ’, मेडल विजेता के सम्मान में फैन का अनोखा ऑफर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?