Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICAL NEWS- टीएस सिंहदेव के मन में छिपी बात जब कविता में रुप में आई सामने, छत्तीसगढ़ की सियासत को बड़ा संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand News

POLITICAL NEWS- टीएस सिंहदेव के मन में छिपी बात जब कविता में रुप में आई सामने, छत्तीसगढ़ की सियासत को बड़ा संदेश

GrandNews
Last updated: 2021/08/11 at 3:31 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

Contents
”अधिकार खोकर बैठ रहना, यह महा दुष्कर्म है न्यायार्थ अपने बंधुओं को भी दंड देना धर्म है इस तथ्य पर ही कौरवों से पांडवों से रण हुआ, जो भव्य भारतवर्ष के कल्पान्त का कारण हुआ” मैथिलीशरण की कविता और मन की टीससिंहदेव जैसे काबिल और दूरदर्शी व्यक्ति को यदि आज सोशल मीडिया में इस तरह की पंक्तियां लिखनी पड़े तो इसे आप क्या कहेंगे। जिस पार्टी में वो है क्या उसमे कौरव हैं, या फिर उन्हें जो भी अधिकार दिए गए उसमे किसी की दखलांदाजी हैं। क्या उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिलता। या फिर कोई और बात है। यदि इन लाइनों के अंतर्मन को टटोला जाए तो सिर्फ एक ही बात समझ में आती है मौजूदा परिवेश में टीएस सिंहदेव खुश नहीं है। वजह शायद सभी को पता है वो ढाई-ढाई साल का हवा-हवाई फॉर्मूला जो शायद धरातल पर कभी था ही नहीं। लेकिन आज सत्ता की लालसा इतनी प्रबल हो चुकी है कि अपने ही विरोधी नजर आने लगे हैं। जिसमे रण करने से भी नहीं चूकने की बात की जा रही है।अपने ही बंधुओं को दंड देने से भी गुरेज नहीं है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। कहीं ना कहीं ये सरकार के लिए अब सोचने का विषय है। क्योंकि सिंहदेव के तेवर जिस तरीके से दिन-ब-दिन बदल रहे हैं उसे देखकर आने वाला समय कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत लेकर नहीं आएगा। क्योंकि एक तरफ पार्टी को विपक्ष से लड़ना होगा तो दूसरी तरफ अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे नेता को साधना होगा। यदि चुनाव तक बात नहीं बनी तो कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।क्योंकि वो कहते हैं ना मदमस्त हाथी को पूरे झुंड के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं, वो रास्ते में आने वाली अच्छी-बुरी हर चीज को सिर्फ कुचलेगा।
- Advertisement -

जब कभी लगता है कि बारिश थम गई है…फिर देखो बदरा घिर आते हैं…कभी गरजते है, कभी गड़गड़ाते हैं..और चुपचाप हवा से निकल जाते है। बारिश के मौसम में अक्सर ऐसा होता है। लेकिन एक समय के बाद बारिश का मौसम चला जाता है और फिर सुहानी धूप आती है। छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही कुछ दिखाई पड़ रहा है। बारिश के बादलों की ही तरह मंत्री टीएस सिंहदेव गाहे-बगाहे कभी सोशल मीडिया में तो कभी नेशनल टीवी पर प्रकट होते हैं, बयानों की बौछार करते हैं और फिर चले जाते हैं।इस बार टीएस सिंहदेव ने अपने दिल की बात को रखने के लिए हिंदी के महान कवि मैथिलीशरण गुप्त की कविताओं का सहारा लिया है। ये कविता तो मैथिलीशरण ने महाभारत के अभिमन्यु वध संस्करण पर लिखी थी। लेकिन कलयुग में इस कविता की लाइनों को महाभारत के रण में नहीं बल्कि सुशासन के पथ में चल रही सरकार के लिए इस्तेमाल किया गया। इससे पहले हम आगे बढ़े सबसे पहले देखिए टीएस सिंहदेव के उस ट्वीट को जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

”अधिकार खोकर बैठ रहना, यह महा दुष्कर्म है न्यायार्थ
अपने बंधुओं को भी दंड देना धर्म है
इस तथ्य पर ही कौरवों से पांडवों से रण हुआ,
जो भव्य भारतवर्ष के कल्पान्त का कारण हुआ”

टीएस सिंहदेव ने कविता में लिखी दिल की बात
टीएस सिंहदेव ने कविता में लिखी दिल की बात

मैथिलीशरण की कविता और मन की टीस

सिंहदेव जैसे काबिल और दूरदर्शी व्यक्ति को यदि आज सोशल मीडिया में इस तरह की पंक्तियां लिखनी पड़े तो इसे आप क्या कहेंगे। जिस पार्टी में वो है क्या उसमे कौरव हैं, या फिर उन्हें जो भी अधिकार दिए गए उसमे किसी की दखलांदाजी हैं। क्या उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिलता। या फिर कोई और बात है। यदि इन लाइनों के अंतर्मन को टटोला जाए तो सिर्फ एक ही बात समझ में आती है मौजूदा परिवेश में टीएस सिंहदेव खुश नहीं है। वजह शायद सभी को पता है वो ढाई-ढाई साल का हवा-हवाई फॉर्मूला जो शायद धरातल पर कभी था ही नहीं। लेकिन आज सत्ता की लालसा इतनी प्रबल हो चुकी है कि अपने ही विरोधी नजर आने लगे हैं। जिसमे रण करने से भी नहीं चूकने की बात की जा रही है।अपने ही बंधुओं को दंड देने से भी गुरेज नहीं है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। कहीं ना कहीं ये सरकार के लिए अब सोचने का विषय है। क्योंकि सिंहदेव के तेवर जिस तरीके से दिन-ब-दिन बदल रहे हैं उसे देखकर आने वाला समय कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत लेकर नहीं आएगा। क्योंकि एक तरफ पार्टी को विपक्ष से लड़ना होगा तो दूसरी तरफ अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे नेता को साधना होगा। यदि चुनाव तक बात नहीं बनी तो कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।क्योंकि वो कहते हैं ना मदमस्त हाथी को पूरे झुंड के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं, वो रास्ते में आने वाली अच्छी-बुरी हर चीज को सिर्फ कुचलेगा।

TAGGED: cg, Maithlysaran Gupt, politics, TS SINGDEO
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू को इस दिन पत्रकारश्री की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा
Next Article अब घर बैठे पाइए वेब सीरीज में काम करने का मौका, जानिए क्या करना होगा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR CRIME : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा 
RAIPUR CRIME : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 18, 2025
CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?