Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SEX RACKET : देह व्यापार गिरोह का भंडाभोड़, दूसरे राज्यों से खरीदकर लाते थे लड़कियां, तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमदेश

SEX RACKET : देह व्यापार गिरोह का भंडाभोड़, दूसरे राज्यों से खरीदकर लाते थे लड़कियां, तीन गिरफ्तार

Poonam Shukla
Last updated: 2021/08/14 at 7:14 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SEX RACKET : देह व्यापार गिरोह का भंडाभोड़, दूसरे राज्यों से खरीदकर लाते थे लड़कियां, तीन गिरफ्तार
SEX RACKET : देह व्यापार गिरोह का भंडाभोड़, दूसरे राज्यों से खरीदकर लाते थे लड़कियां, तीन गिरफ्तार
SHARE

 

Contents
किन्नर के घर में मिली नाबालिग लड़कीहाथरस से भी जुड़े हैं तारपुलिस टीम को 10 हजार का इनाम
- Advertisement -

SEX RACKET : देह व्यापार गिरोह का भंडाभोड़, दूसरे राज्यों से खरीदकर लाते थे लड़कियां, तीन गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कासगंज। जिले में पुलिस ने देह व्यापार के लिए नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीसरा आरोपी किन्नर है। उसके घर से जयपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की मिली है। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

 

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि जिले में देह व्यापार के लिए दूसरे राज्यों से बालिग और नाबालिग लड़कियों को खरीदकर लाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस टीम ने किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को थाना गंजडुंडवारा पुलिस को सूचना मिली थी कि चांदनी किन्नर ने एक नाबालिग लड़की को एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदा है।

किन्नर के घर में मिली नाबालिग लड़की

सहावर निवासी चांदनी कस्बा के मोहल्ला नगला इमाम बक्श में रह रही है। पुलिस ने उसके घर छापा मारा। वहां नाबालिग लड़की मिली। लड़की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह जयपुर की रहने वाली है। करीब ढाई माह पूर्व जयपुर से अपने घर के पास रहने वाली महिला मुन्नी आपा के साथ यहां आई थी।

 

नाबालिग ने बताया कि किन्नर चांदनी और विजय नाम के युवक ने उसे एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदा है। दोनों उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार चांदनी किन्नर, विजय और उसकी पत्नी रीना को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। रीना की भी इस मामले में संप्लितता पाई गई है।

 

हाथरस से भी जुड़े हैं तार

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बालिग, नाबालिग लड़कियों का गिरोह संचालित करते हैं। इस गिरोह के सरगना राजू एवं नौसे हैं। आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों से लड़कियों को खरीदकर लाते हैं। इन लड़कियों को कासगंज के अलावा हाथरस व अन्य जनपदों में बेचते हैं।

 

यह गिरोह अब तक 15-16 बालिग व नाबालिग लड़कियों को कासगंज और हाथरस जनपद में बेचा जा चुका है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बेचीं गईं लड़कियों को बरामद किया जाएगा। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिससे जिले में कोई ऐसी वारदात न हो सके।

 

पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने लड़कियों की खरीद फरोख्त के मामले का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने बेहद सराहनीय कार्य किया है।

 

 

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News, Raipur Crime News In Hindi, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi, SEX RACKET NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENT NEWS : एक्सीडेंट का केस सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को ट्रक ने रौंदा, दो जवानों समेत 4 लोगों की मौत ACCIDENT NEWS : एक्सीडेंट का केस सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को ट्रक ने रौंदा, दो जवानों समेत 4 लोगों की मौत
Next Article President Ram Nath Kovind LIVE : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: तालाब किनारे चाकूबाजी से मचा हड़कंप, घायल युवक की हालत नाजुक...गांववालों ने किया थाने का घेराव
CG Crime: तालाब किनारे चाकूबाजी से मचा हड़कंप, घायल युवक की हालत नाजुक…गांववालों ने किया थाने का घेराव
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
RAIPUR NEWS : तिल्दा नेवरा : रेमन अनंत बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष न्यूक्त
Grand News May 11, 2025
CG Crime: बार में घुसने से रोका तो बाउंसर पर मिर्ची पावडर डालकर हमला, धारदार हथियार से घायल...
CG Crime: बार में घुसने से रोका तो बाउंसर पर मिर्ची पावडर डालकर हमला, धारदार हथियार से घायल…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
CG NEWS : घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को हाथी ने कुचला, दोनों की मौत, एक ग्रामीण घायल
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?