Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

Desk
Last updated: 2021/08/17 at 12:36 PM
Desk
Share
2 Min Read
अमीरों की दौलत गरीबों में बाटेगी सरकार
अमीरों की दौलत गरीबों में बाटेगी सरकार
SHARE
पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की बिगड़ी तबीयत
पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की बिगड़ी तबीयत

रायपुर। सारंगढ़ राजघराने की राजा सुश्री पुष्पा देवी सिंह (78) को गंभीर हालत में राजधानी रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया है। देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसकी वजह से रातों—रात उन्हें रायपुर शिफ्ट किया गया।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि राजा पुष्पा देवी सिंह गंभीर अवस्था में अस्पाल में भर्ती की गई है, उन्हें बोलने की तकलीफ है साथ ही वे अपने महल में बेहोश होकर भी गिर गई थी। डॉ नायक ने बताया कि जांच के बाद अभी उनका प्रोविजनल डायग्नोसिस एक्यूट किडनी इंज्यूरी, सीवीए, सेप्सिस पैरीकार्डियल एक्यूजन बना है।

- Advertisement -
Ad image
गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल
गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

उनका उपचार मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉ शशांक गुप्ता, डॉ दीपक जायसवाल, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ साईं नाथ पत्तेवार, कॉर्डियोलजी डिपार्टमेंट से डॉ बविंदर और डॉ निखिल मोतीरामानी और न्यूरोलॉजी से डॉ केके भोई उनका उपचार कर रहे है। हालांकि अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -

बता दें कि राजा पुष्पा देवी सिंह कांग्रेस की पूर्व सांसद रही है और उनके चुनाव में प्रचार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आएं थे।उन्हें चुनाव उनके पिता राजा नरेश चंद सिंह ने इंदिरा गांधी के कहने पर लड़ाया था। बता दें कि राजा नरेश चंद सिंह मध्यप्रदेश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री थे। और उनका कार्यकाल 13 दिनों (13 मार्च 1969 से 25 मार्च 1969) का था। हालांकि ये भी एक संयोग है कि यहां से प्रचार के बाद राजीव गांधी की तमिलनाडु गए थे जहां उनकी हत्या हुई थी।

- Advertisement -

इसलिए राजा है सुश्री पुष्पा देवी सिंह

राजा शिशिर बिंदु के निधन के बाद उनकी बहन पूर्व सांसद पुष्पादेवी सिंह का राज्याभिषेक किया गया था। राजपरिवार की स्थापित परंपरा रही है कि राजा का सिंहासन खाली नहीं रहता, इसलिए राजा की मौत के बाद राजा की बहन पुष्पादेवी सिंह का राज्याभिषेक किया गया। इसलिए वे अपना नाम राजा सुश्री पुष्पा देवी सिंह लिखती है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News, Raipur Crime News In Hindi, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi, पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की बिगड़ी तबीयत, राजा सुश्री पुष्पा देवी सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : 60 साल की आदिवासी महिला के साथ 5 लोगों ने किया रेप
Next Article WEATHER UPDATE : मध्य छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश के आसार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम तरेसर में सी.सी रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 23, 2025
CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News June 23, 2025
CG News : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?