Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsउत्तरप्रदेश

BIG BREAKING : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

GrandNews
Last updated: 2021/08/21 at 10:03 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
BIG BREAKING : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
BIG BREAKING : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
SHARE

 

Contents
राममंदिर आंदोलन को दी अलग पहचान1967 में पहली बार विधायक बने, इमरजेंसी में 21 महीने जेल में रहे
BIG BREAKING : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
BIG BREAKING : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ती तो यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया, जहां शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें पीजीआई में शिफ्ट होने के बाद दिन पर दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे थे। इस बीच सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने समय-समय पर पीजीआई जाकर उनका हालचाल लिया था। कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत तमात राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
Ad image

राममंदिर आंदोलन को दी अलग पहचान

90 के दशक में भाजपा के राममंदिर आंदोलन को कल्याण सिंह ने ही अलग पहचान दी। अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने की जिम्मेदारी ली और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी सन् 1932 को अलीगढ़ में अतरौली तहसील के मढ़ौली ग्राम के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ। बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। कल्याण सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद अध्यापक की नौकरी की। साथ-साथ वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ कर राजनीति के गुण भी सीखते रहे। कल्याण सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में रहकर गांव-गांव जाकर लोगों में जागरूकता पैदा करते रहे।

1967 में पहली बार विधायक बने, इमरजेंसी में 21 महीने जेल में रहे

कल्याण सिंह 1967 में अपना पहला विधानसभा चुनाव अतरौली से जीतकर उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे। कल्याण सिंह 1967 से लगातार 1980 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इस बीच देश में आपातकाल के समय 1975-76 में 21 महीने जेल में रहे। इस बीचकल्याण सिंह को अलीगढ़ और बनारस की जेलों में रखा गया। आपातकाल समाप्त होने के बाद 1977 में रामनरेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। उनकी सरकार में कल्याण सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। सन् 1980 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कल्याण सिंह विधानसभा का चुनाव हार गये। भाजपा के गठन के बाद कल्याण सिंह को उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया।

TAGGED: # latest news, #पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, निधन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज 74 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ो की पहचान, कोरबा में मिले सबसे अधिक मरीज़ CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज 74 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ो की पहचान, कोरबा में मिले सबसे अधिक मरीज़
Next Article पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गरियाबंद ब्रेकिंग- राजिम पुल से नीचे फंसी बुजुर्ग महिला, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया
Grand News July 18, 2025
CG Crime : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा और कार जब्त
CG Crime : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा और कार जब्त
छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: “डबल इंजन सरकार विपक्ष का गला घोंट रही है” – कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ईडी कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG NEWS: 7 दिन बाद भी मासूम के हथियारों का नहीं लगा सुराग आईजी दौरे के बाद हो सकता है खुलासा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?