Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: TRIBUTE : बाबू जी 48 दिनों तक सांसों से लड़ते रहे जिंदगी की जंग, फिर दुनिया को कह गए ‘अलविदा’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALउत्तरप्रदेश

TRIBUTE : बाबू जी 48 दिनों तक सांसों से लड़ते रहे जिंदगी की जंग, फिर दुनिया को कह गए ‘अलविदा’

Desk
Last updated: 2021/08/22 at 12:19 PM
Desk
Share
3 Min Read
बाबू जी 48 दिनों तक सांसों से लड़ते रहे जिंदगी की जंग, फिर दुनिया को कह गए 'अलविदा'
बाबू जी 48 दिनों तक सांसों से लड़ते रहे जिंदगी की जंग, फिर दुनिया को कह गए 'अलविदा'
SHARE
बाबू जी 48 दिनों तक सांसों से लड़ते रहे जिंदगी की जंग, फिर दुनिया को कह गए 'अलविदा'
बाबू जी 48 दिनों तक सांसों से लड़ते रहे जिंदगी की जंग, फिर दुनिया को कह गए ‘अलविदा’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (बाबू जी) नहीं रहे। शनिवार रात 9 बजे उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में आखिरी सांस ली। कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लखनऊ में उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। अभी उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर है। यहां से 11 बजे सड़क मार्ग से होते हुए विधानमंडल ले जाया जाएगा, जहां पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

Contents
प्रधानमंत्री ने अंतिम दर्शन कियाकल्याण सिंह एक प्रतिबद्ध निर्णयकर्ता
- Advertisement -

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी लखनऊ पहुंच गए हैं। दोनों ने आवास पर पहुंचकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निवास स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/fNrYv4ZxRk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2021

- Advertisement -

उधर, सुबह बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन किया। मायावती ने यहां पूर्व सीएम के पौत्र से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी पूर्व सीएम के आवास पर मौजूद हैं।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने अंतिम दर्शन किया

प्रधानमंत्री ने अंतिम दर्शन के बाद मीडिया को संबोधित किया। बोले, ‘हम सब के लिए ये शोक की घड़ी है। कल्याण सिंह जी के माता-पिता ने उनका नाम कल्याण सिंह रखा था। उन्होंने अपने माता-पिता के दिए नाम को सार्थक किया। वो जीवन भर जनकल्याण के लिए जिए। जनकल्याण को ही अपना मन बनाया। उन्होंने अपना जीवन भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनसंघ और देश के लिए समर्पित कर दिया। कल्याण सिंह भारत के कोने-कोने में एक विश्वास का नाम बन गए थे।’

कल्याण सिंह एक प्रतिबद्ध निर्णयकर्ता

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘ कल्याण सिंह एक प्रतिबद्ध निर्णयकर्ता का नाम बन चुके थे। जीवन का अधिकतम समय उन्होंने जन कल्याण के लिए लगाया। उनको जब भी जो दायित्व मिला। उसे उन्होंने बखूबी निभाया। सरकार, संगठन जो भी दायित्व मिला उसे उन्होंने पूरा किया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत खोया है। मैं भगवान प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिवार और समर्थकों को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बच्चा चोरी कर भागी युवती गिरफ्तार, ट्रेन से भाग रही थी दिल्ली CG CRIME NEWS : बच्चा चोरी कर भागी युवती गिरफ्तार, ट्रेन से भाग रही थी दिल्ली, बहन ने दिया क्लू
Next Article प्रेमी से ही करनी थी शादी, तो प्रेमिका ने किया भयंकर कारनामा CRIME NEWS : प्रेमी से ही करनी थी शादी, तो प्रेमिका ने किया भयंकर कारनामा, उड़ जाएंगे होश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?