Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : CM के खिलाफ मंत्री का बयान, प्रदेश में सियासी बवाल, रायगढ़ सहित 3 जिलों में FIR
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BREAKING NEWS : CM के खिलाफ मंत्री का बयान, प्रदेश में सियासी बवाल, रायगढ़ सहित 3 जिलों में FIR

Desk
Last updated: 2021/08/24 at 12:49 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE
CM के खिलाफ मंत्री का बयान, प्रदेश में सियासी बवाल
CM के खिलाफ मंत्री का बयान, प्रदेश में सियासी बवाल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयानबाजी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महंगी पड़ती दिखाई दे रही है। शिवसैनिकों ने मंगलवार को महाराष्ट्र के 17 शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। नासिक में BJP कार्यालय पर पत्थरबाजी की गई, तो वहीं मुंबई में राणे के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

Contents
प्रोटोकॉल का पालन करना होगा49 FIR दर्ज हो चुकी हैंयह था नारायण राणे का बयान

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री के खिलाफ पुणे, रायगढ़ और नासिक में FIR दर्ज हो गई है। साथ ही औरंगाबाद और खेरवाड़ी में भी FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पुणे और नासिक पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी कर दिया है। पुणे के चतुःश्रुगी पुलिस स्टेशन की एक टीम रायगढ़ के चिपलून के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह टीम नारायण राणे को गिरफ्तार करने जा रही है। भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल नारायण राणे सोमवार से यहीं पर हैं।

- Advertisement -
Ad image

#WATCH महाराष्ट्र: शिवसेना कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर दिए बयान के खिलाफ मुंबई में उनके आवास की तरफ विरोध मार्च निकाल रहे हैं। pic.twitter.com/Sk1gMW8BpI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2021

- Advertisement -

प्रोटोकॉल का पालन करना होगा

राणे राज्यसभा सांसद हैं, इसलिए पुलिस को प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। गिरफ्तारी के बाद इसकी जानकारी राज्यसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को दी जाएगी। पुलिस यह जानकारी उन्हें हिंदी या अंग्रेजी में देगी। राणे के बयान के बाद शिवसैनिक आक्रामक नजर आ रहे हैं। नासिक में तकरीबन आधा दर्जन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पथराव भी किया।

- Advertisement -

49 FIR दर्ज हो चुकी हैं

राणे ने जब से महाराष्ट्र में जनआशीर्वाद यात्रा शुरू की है, अब तक उन पर 49 FIR दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर मामले कोविड नियमों को तोड़ने पर दर्ज किए गए हैं।

यह था नारायण राणे का बयान

नारायण राणे जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं। सोमवार को महाड में पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा था कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए भाषण में CM उद्धव ठाकरे अमृत महोत्सव या हीरक महोत्सव को लेकर कंफ्यूज दिखे। इस पर नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, “देश को आजादी मिले हुए कितने साल हो चुके हैं… अरे हीरक महोत्सव क्या? मैं होता तो कान के नीचे लगाता।’ उन्होंने आगे कहा था कि स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको मालूम नहीं होना चाहिए? कितनी गुस्सा दिलाने वाली बात है यह। सरकार कौन चला रहा है, यह समझ ही नहीं आ रहा है।” राणे ने जब यह बयान दिया, तब उनके साथ विधान परिषद के विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर भी वहां मौजूद थे।

 

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News, Raipur Crime News In Hindi, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी ख़बर : नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
Next Article BIG BREAKING- राहुल गांधी के घर चल रही बैठक खत्म,सीएम बघेल,सिंहदेव और पुनिया थे मौजूद, गुटबाजी पर हुई चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : प्रदेश के इस जिले में फिर मंडराया हाथियों का खतरा, 13 गांवों में अलर्ट जारी, घरों में रहने की अपील
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 29, 2025
CG NEWS: हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत,साथी ने भागकर बचाई अपनी जान
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
CG NEWS : चैंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी के जन्मदिन पर ललित जैसिंघ ने दी बधाई
Grand News June 29, 2025
CG NEWS: C F जवान का पेड़ से लटका मिला सड़ी गलि हुई हालत मे शव
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?