Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : पेट्रोल पंप संचालिका की गला रेत हत्या, घर से कार नदारद, नगदी सुरक्षित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsMURDERअंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : पेट्रोल पंप संचालिका की गला रेत हत्या, घर से कार नदारद, नगदी सुरक्षित

Desk
Last updated: 2021/08/24 at 12:19 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE
पेट्रोल पंप संचालिका की गला रेत हत्या
पेट्रोल पंप संचालिका की गला रेत हत्या

अंबिकापुर में 60 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार को महिला शांति पटेल का शव सुभाषनगर इलाके में स्थित घर में मिला। शव के पैर बेल्ट से बंध हुए थे। गले पर धारदार हथियार का घाव था और फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने एक दो दिन पहले हत्या होने की आशंका जताई है। घटना स्थल पर एसपी अमित कांबले व एएसपी चंचल तिवारी समेत फारेंसिंक एक्सपर्ट संजय सिंह ने जांच की।

Contents
कोरबा में कुछ लोगों से विवादकातिल का मिला सुराग
- Advertisement -

वाड्रफनगर निवासी शांति पटेल रिश्तेदार विक्रम पटेल ने बताया, वे अक्सर उनसे मिलने आते थे। सोमवार शाम जब वो आए तो हत्या का पता चला। शांति रिश्ते में उनकी मौसी लगती थीं। उनकी एक बेटी है, जो दिल्ली में रहती है। वे पहले टीचर थीं, लेकिन पहले ही रिटायरमेंट ले लिया था। शांति का कोरबा में एक पेट्रोल पंप और मकान है। पहले वे कोरबा में ही रहती थीं। मकान का एक हिस्सा किराए पर है, जिसमें एक परिवार रहता है। किराएदार से उनका विवाद चल रहा है। करीब चार साल पहले चेक बाउंस होने से महिला पर धोखाधड़ी का केस हुआ था। इससे वे जेल चली गईं थी। जेल से छूटने के बाद वे यहां आके रहने लगीं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरबा में कुछ लोगों से विवाद

विक्रम पटेल ने बताया, शांति पटेल के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। कोरबा के कुछ लोगों से विवाद होने के बाद वे अंबिकापुर में रहने लगीं। रिश्तेदार कोरबा में चल रहे विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस लूट के इरादे से मामले को जोड़कर देख रही है। महिला की कार गायब है, लेकिन अलमारी में हजारों रुपए कैश सुरक्षित है। हत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।

- Advertisement -

कातिल का मिला सुराग

पुलिस को जांच में महिला के बेडरूम व डायनिंग हॉल में चारों तरफ खून फैला हुआ मिला था। शव के पैर को बेल्ट से बांधा गया था। चेहरे को दुपट्टे से बांधा गया था। आंगन से पहसूल (सब्जी काटने का औजार) एक चाकू मिला है। दोनों पर खून लगा हुआ है। संभावना है कि इसी से हमलावरों ने गले को रेता होगा। कमरे में नंगे पैर के निशान मिले हैं।

- Advertisement -
TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News, Raipur Crime News In Hindi, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article FRAUD : डीडी नगर में 30 लाख की ठगी, लोन दिलाने का दिया था झांसा, कम ब्याज की लालच पड़ी भारी
Next Article छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति मुख्य प्रवक्ता सुशील कुमार शुक्ला को दी अहम जिम्मेदारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Grand News May 10, 2025
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?