Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DEVOTIONAL : सगरी खोद माताएं कर रहीं हलषष्ठी व्रत, संतान की समृद्धि और आयु के लिए पूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़धर्मरायपुर

DEVOTIONAL : सगरी खोद माताएं कर रहीं हलषष्ठी व्रत, संतान की समृद्धि और आयु के लिए पूजन

GrandNews
Last updated: 2021/08/28 at 8:13 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ में माताएं अपनी संतान की समृद्धि और लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है। वैसे तो हिन्दू धर्म में कई व्रत और त्यौहार हैं, पर इस अंचल में दो व्रत ऐसे हैं जिन पर महिलाओं की सबसे ज्यादा आस्था है। एक तीजा और दूसरा कमरछट या हलषष्ठी। हलषष्ठी के व्रत की पूजन विधि और इसके नियम शुरू से सबके कौतुहल का विषय रहे हैं।

Contents
हलषष्ठी व्रत के नियमRead More : हलषष्ठी पर्व आज, बच्चों के लिए माँ रखेंगी व्रत, राशियों पर कैसा होगा प्रभाव, पढ़िए राशिफलRead More : झोला छाप डॉक्टर ने सुई—धागे से सिल दिया पत्नी का गुप्तांग, हैवानियत की हदें पारRead More : कामयाब CM भूपेश बघेल की दिल्ली से वापसी आज, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोरदार उत्साहहलषष्ठी पूजन कथा
- Advertisement -
हलषष्ठी व्रत के नियम
  • आज के दिन भैंस के अलावा किसी भी अन्य जानवर का दूध व दुग्ध उत्पाद महिलाओं के लिए वर्जित होता है, चाय भी वो भैंस के दूध से बनी ही पी सकती हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
  • महिलाओं का किसी भी ऐसे स्थान पर जाना वर्जित होता है जहां हल से काम किया जाता हो, यानि खेत, फॉर्म हाउस, यहां तक की अगर घर के बगीचे में भी यदि हल का उपयोग होता है तो वहां भी नहीं।
  • आज के दिन महिलाएं टूथ-ब्रश और पेस्ट की बजाये खम्हार पेड की लकडी का दातुन करती हैं, खम्हार ग्रामीण अंचल व जंगलों में पाया जाने वाले पेड़ की एक प्रजाति है।
Read More : हलषष्ठी पर्व आज, बच्चों के लिए माँ रखेंगी व्रत, राशियों पर कैसा होगा प्रभाव, पढ़िए राशिफल
  • सभी महिलाएं एक जगह एकत्रित होती हैं, वहां पर आंगन में एक गड्ढा खोदा जाता है जिसे “सगरी” कहा जाता है। महिलाएं अपने-अपने घरों से मिटटी के खिलौने, बैल, शिवलिंग, गौरी- गणेश इत्यादि बनाकर लाती हैं जिन्हें उस सगरी के किनारे पूजा के लिए रखा जाता है।

- Advertisement -
  • उस सगरी में बेल पत्र, भैंस का दूध, दही, घी, फूल, कांसी के फूल, श्रींगार का सामान, लाई और महुए का फूल चढ़ाया जाता है, महिलाएं एक साथ बैठकर हलषष्ठी माई के व्रत की कथाएँ सुनती हैं।
  • उसके बाद शिव जी की आरती व हलषष्ठी देवी की आरती के साथ पूजन समाप्त होता है।
Read More : झोला छाप डॉक्टर ने सुई—धागे से सिल दिया पत्नी का गुप्तांग, हैवानियत की हदें पार
  • पूजा के बाद माताएं नए कपडे का टुकड़ा सगरी के जल में डुबाकर घर ले जाती हैं और अपने बच्चों के कमर पर से छह बार छुआति हैं, इसे पोता मारना कहते हैं।
  • पूजा के बाद बचे हुए लाई, महुए और नारियल को महिलाएं प्रसाद के रूप में एक दूसरे को बांटती हैं और अपने- अपने घर लेकर जाती हैं।
  • घर पहुंचकर, महिलाएं फलाहार की तैयारी करती हैं। फलाहार के लिए पसहर का चावल भगोने में बनाया जाता है, इस दिन कलछी का उपयोग खाना बनाने के लिए नहीं किया जाता, खम्हार की लकड़ी को चम्मच के रूप में प्रयोग में लाया जाता है।
Read More : कामयाब CM भूपेश बघेल की दिल्ली से वापसी आज, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोरदार उत्साह
  • छह प्रकार की भाजियों को मिर्च और पानी में पकाया जाता है, भैंस के घी का प्रयोग छौंकने के लिए किया जा सकता है पर आम तौर पर नहीं किया जाता।
  • इस भोजन को पहले छह प्रकार के जानवरों के लिए जैसे कुत्ते, पक्षी, बिल्ली, गाय, भैंस और चींटियों के लिए दही के साथ पत्तों में परोसा जाता है। फिर व्रत करने वाली महिला फलाहार करती है। नियम के अनुसार सूर्यास्त से पहले फलाहार कर लेना चाहिए।
हलषष्ठी पूजन कथा

मान्यतानुसार इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। हल को वे अपने अस्त्र के रूप में कँधे पर धारण किये रहते थे, इसलिए पूजा के बाद व्रत पारणा में भी हल से उपजे अन्न का उपयोग नहीं किया जाएगा। न ही हल चले स्थानों पर जाया जाता है।

- Advertisement -
TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, DEVOTIONAL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News, Raipur Crime News In Hindi, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi, आज की ताजा खबर, हलषष्ठी व्रत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article क्या आप भी करते है 50 हजार से ज्यादा के चेक का लेन-देन, तो हो सकती है मुसीबत जानिए क्या है RBI का नया नियम?
Next Article Domestic Violence Case : दूसरी बार भी पेश नहीं हुए यो यो हनी सिंह, कोर्ट ने लगाई फटकार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Operation Sindoor: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी का किया एनकाउंटर
Operation Sindoor : पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी का किया एनकाउंटर
Breaking News NATIONAL देश May 15, 2025
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, देखें VIDEO
NATIONAL उत्तरप्रदेश May 15, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?