Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Instagram पर छाने वाली Lady Constable, हो गई Comments से परेशान, अब उठाया ये कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Instagram पर छाने वाली Lady Constable, हो गई Comments से परेशान, अब उठाया ये कदम

Desk
Last updated: 2021/09/02 at 5:05 PM
Desk
Share
3 Min Read
Instagram पर छाने वाली Lady Constable, हो गई Comments से परेशान, अब उठाया ये कदम
Instagram पर छाने वाली Lady Constable, हो गई Comments से परेशान, अब उठाया ये कदम
SHARE

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो से रातों-रात सुर्खियों में छाने वाली लेडी कांस्‍टेबल की मुसीबतें बढ़ गई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आगरा में तैनात लेडी कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा इंटरनेट मीडिया पर आने वाले कमेंट्स से परेशान हो चुकी हैं। इंस्‍टाग्राम पर बड़ी तेजी से उनके फॉलोअर्स बढ़े और उस हिसाब से हर तरह के कमेंट भी आने लगे। आजिज आकर अब प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी अागरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मगर, अभी तक यह मंजूर नहीं हुआ है। एसएसपी इस पर जांच करा रहे हैं। इसके बाद वे प्रियंका के स्वजन से भी बात करेंगे। उधर, इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। अब तीन हजार से बढ़कर इनकी संख्या 15.4 हजार तक पहुंच गई है।

कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस कांस्टेबल बनी थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद उनकी तीन माह पहले ही आगरा में पोस्टिंग हुई थी। तभी से वे एमएम गेट थाने में तैनात हैं। प्रियंका ने ट्रेनिंग के समय से इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। उन्हें वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का शौक है। अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 90 वीडियो हैं। इसमें कुछ फनी वीडियो वर्दी में भी बनाए गए थे। दो वीडियो में वे असलाह का प्रदर्शन करती दिख रही थीं। अकाउंट पर 3700 फालोअर्स थे। इनमें से रिवाल्वर हाथ में लेकर बनाया गया वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो उन्होंने तत्काल हटा दिया था। मगर, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मुनिराज जी ने उन्हें 24 अगस्त को लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर होने के बाद वे इंटरनेट मीडिया पर सनसनी बनने की ओर बढ़ रही हैं। लगातार फालोअर्स बढ़ रहे हैं। गुरुवार को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15.4 फालोअर्स हो गए। अभी ये लगातार बढ़ रहे हैं। मगर, कुछ लोग नकारात्मक कमेंट भी कर रहे हैं।इससे परेशान होकर प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी मुनिराज जी को इस्तीफा सौंप दिया।

- Advertisement -
Ad image

एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफे का प्रार्थना पत्र मिला है। इंटरनेट मीडिया पर कमेंट से परेशान होने की बात कही गई है। इस पर जांच कराई जा रही है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रोसेस फालो किया जाएगा। अभी मैं खुद महिला कांस्टेबल और उनके स्वजन से बात करूंगा। इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज 26 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान , कुल सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 300 CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज 46 नए कोरोना संक्रमित मरीज, प्रदेश में अब तक 9 लाख 90 हजार 588 मरीज हुए स्वस्थ
Next Article SHAME ON : बेशर्म जनता का प्रतिनिधि, कच्छे—बनियान में टहलते रहे, ट्रेन की गलियारों में
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rakshabandhan 2025 : रक्षाबंधन पर वीर सिपाहियों की कलाई न रहे सूनी -छत्तीसगढ़ की बहनों ने भेजे राखी और दिल से लिखे पत्र
Rakshabandhan 2025 : रक्षाबंधन पर वीर सिपाहियों की कलाई न रहे सूनी -छत्तीसगढ़ की बहनों ने भेजे राखी और दिल से लिखे पत्र
छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
Arang : बिजली दरों के वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने घेरा बिजली दफ्तर
Arang : बिजली दरों के वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने घेरा बिजली दफ्तर
छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
Vidhansabha Monsoon Session : भूपेश सरकार में बोरे बासी में करोड़ों का भ्रष्टाचार! घोटाले की जांच करेगी विधायक कमेटी, श्रम मंत्री ने की घोषणा
Vidhansabha : भूपेश सरकार में बोरे बासी में करोड़ों का भ्रष्टाचार! घोटाले की जांच करेगी विधायक कमेटी, श्रम मंत्री ने की घोषणा
Breaking News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG Breaking : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध, कांग्रेसियों ने ED दफ्तर के बाहर किया उग्र प्रदर्शन
CG Breaking : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध, कांग्रेसियों ने ED दफ्तर के बाहर किया उग्र प्रदर्शन
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?