Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नाम बड़े और दर्शन छोटे, सत्ता में रहे 15 साल, पर मदद के लिए जेब से नहीं निकली चवन्नी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsBJPछत्तीसगढ़बस्तरराजनीति

CG NEWS : नाम बड़े और दर्शन छोटे, सत्ता में रहे 15 साल, पर मदद के लिए जेब से नहीं निकली चवन्नी

GrandNews
Last updated: 2021/09/03 at 5:37 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

‘नाम बड़े और दर्शन छोटे’ यह कहावत 15 साल तक सत्ता में रहने वाले भाजपा के दिग्गज नेताओं पर खूब चरितार्थ होती है। भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता अपने पड़ोसी के इलाज के लिए आस लगाए भाजपा के नेताओं के सामने खड़ी रही, लेकिन किसी की जेब से मदद के लिए ‘चवन्नी’ तक नहीं निकली। जबकि चिंतन शिविर के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं।

Contents
मदद मांगते खड़ी रही सुधारानीयुवक की दोनों किडनी फेलपिता किडनी देने तैयार, पर…हर नेता के पास अकूत संपत्ति

मदद मांगते खड़ी रही सुधारानी

बस्तर में BJP के चिंतन शिविर के आखिरी दिन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जगदलपुर के कृष्णा गार्डन में भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर तक के बड़े नेता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बड़े से हॉल में 2023 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की योजनाएं बन रही थीं। लेकिन, इस बीच भाजपा की ही एक महिला कार्यकर्ता और पूर्व नगर मंत्री सुधारानी हाथों में एक बॉक्स लिए गेट पर चंदा मांगने खड़ी हुई थीं। सुधारानी यह चंदा अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मांग रही थी, पर अफसोस की बात ये रही कि इतने बड़ी कार्यक्रम में भी उनकी किसी ने एक रुपए की भी मदद नहीं की।

- Advertisement -
Ad image

युवक की दोनों किडनी फेल

जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड के डोंगरीपारा में रहने वाले बी देव कृष्ण (32) की दोनों किडनी फेल हो चुकी है। जब वे 22 साल के थे उस समय उनकी एक किडनी फेल हुई थी और अब कुछ दिन पहले दूसरी किडनी भी फेल हो गई है। बी देव कृष्ण विशाखापट्टनम के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इनके इलाज के लिए लगभग 15 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है इसलिए पैसों का बंदोबस्त नहीं हो पा रहा है। बी देव कृष्ण के दो छोटे बच्चे भी हैं, इसलिए सुधारानी ने बी देव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बी देव और उनका परिवार जगदलपुर में ही एक सैलून चलाता है।

- Advertisement -

पिता किडनी देने तैयार, पर…

अपने बेटे को तड़पता देख उनके पिता वेंकट रमन उन्हें अपनी एक किडनी दे रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 15 लाख रुपए से ज्यादा की रकम लग रही है। अब तक 4 से 5 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। पिता ने कहा कि मैं अपने बेटे को तड़पता नहीं देख सकता, इसलिए उसे अपनी किडनी देने का निर्णय लिया है। परिजन ने बताया है कि बी देव को बचपन में ही पेशाब करने में दिग्गत शुरू हुई थी। इसके बाद उपचार करवाया गया, तब वो कुछ समय के लिए ठीक था। कुछ समय बाद ये समस्या शुरू हो गई और यही समस्या किडनी तक फैल गई। इस कारण 22 साल की ही उम्र में बी देव की एक किडनी खराब हो गई थी।

- Advertisement -

हर नेता के पास अकूत संपत्ति

पार्टी के नेताओं से पहले भी मिल चुकी सुधारानी भाजपा का यह सम्मेलन लगभग 4 घंटे तक चलता रहा। जब तक कार्यक्रम चला सुधारानी मुख्य गेट पर ही खड़ी मदद मांगती रहीं। लेकिन, किसी ने उन पर ध्यान तक नहीं दिया। छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व CM डॉ रमन सिंह से लेकर BJP के बड़े नेता इनके सामने से ही निकले थे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नंद कुमार साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत तमाम नेता शामिल हुए थे। भाजपा कार्यकर्ता सुधारानी ने कहा कि, हमारे ही मोहल्ले का बेटा है, इलाज करवाना जरूरी है। मैं पार्टी के नेताओं से पहले भी मिल चुकी हूं, लेकिन किसी ने इस परिवार की मदद तक नहीं की।

TAGGED: 'नाम बड़े और दर्शन छोटे', bastar, BJP LEADERS, CG BJP, HELP, jagdalpur, KIDNEY FAIL, चिंतन शिविर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SHAME ON : बेशर्म जनता का प्रतिनिधि, कच्छे—बनियान में टहलते रहे, ट्रेन की गलियारों में
Next Article RAID : स्पा सेंटर्स की आड़ में गंदा खेल, संदेह के आधार पर 16 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING : कांग्रेस ने इन पांच राज्यों में की अध्यक्षों की नियुक्ति
BREAKING : कांग्रेस ने इन पांच राज्यों में की अध्यक्षों की नियुक्ति
Breaking News NATIONAL देश June 26, 2025
CG NEWS : सिम्स की लापरवाही से मरीज परेशान, गंदे खून सने चादरों पर इलाज कराने को मजबूर
CG NEWS : सिम्स की लापरवाही से मरीज परेशान, गंदे खून सने चादरों पर इलाज कराने को मजबूर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 26, 2025
CG CRIME NEWS : भाई ने लात-घूसों से बहन को जमकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान, मां पर भी किया हमला, गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?