Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दीदी से देवी बनीं ममता : दुर्गा पूजा के पंडालों में प्रतिमा लगाने की तैयारी, भाजपा ने बताया हिंदुओं का अपमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

दीदी से देवी बनीं ममता : दुर्गा पूजा के पंडालों में प्रतिमा लगाने की तैयारी, भाजपा ने बताया हिंदुओं का अपमान

Desk
Last updated: 2021/09/03 at 3:01 PM
Desk
Share
5 Min Read
दीदी से देवी बनीं ममता : दुर्गा पूजा के पंडालों में प्रतिमा लगाने की तैयारी, भाजपा ने बताया हिंदुओं का अपमान
दीदी से देवी बनीं ममता : दुर्गा पूजा के पंडालों में प्रतिमा लगाने की तैयारी, भाजपा ने बताया हिंदुओं का अपमान
SHARE

पश्चिम बंगाल समेत देशभर में अगले कुछ दिनों में मनाए जाने वाले दुर्गा पूजा या नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। कोलकाता के दुर्गा पूजा पांडालों में देवी की प्रतिमा के साथ मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की प्रतिमा स्थापित करने की योजना को लेकर बवाल मच गया है। गुस्साई भाजपा ने इसे हिंदुओं की भावनाओं का अपमान बताया है।

ख्यात मूर्तिकार मिंटू पाल ने कुमारटूली स्थित अपने स्टूडियो में फाइबरग्लास की प्रतिमा बनाई है। इसमें  टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की पसंदीदा सफेद रंग की साड़ी और उनके ट्रेडमार्क स्लिपर चप्पल में उनकी देवी रूपी प्रतिमा बनाई गई है।  शुक्रवार को पीटीआई से चर्चा में मूर्तिकार पाल ने कहा, ‘मैंने माननीय मुख्यमंत्री के फोटो व वीडियो का अध्ययन की दृष्टि से अवलोकन किया। वे जिस तरह चलती हैं, बात करती हैं, जनता से मिलती हैं, उनको ध्यान में रखकर प्रतिमा का मुखड़ा तैयार किया गया है।’

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने बताया कि देवी के हाथों में शस्त्र दर्शाने की बजाए उनके 10 हाथ बनाए गए हैं। ये हाथ उनकी योजनाओं जैसे-  कन्याश्री, स्वस्थ सती, रूपाश्री, सबुजसाथी, लक्ष्मीर भंडार व अन्य को दर्शाते हैं। दुर्गा पूजा के आयोजक इनके जरिए ममता बनर्ती सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार करना चाहते हैं।

- Advertisement -

कोलकाता के शहर के उत्तरी हिस्से केष्टोपुर में उन्नयन समिति के दुर्गा पूजा आयोजक ने बताया कि पूरा पंडाल लक्ष्मीर भंडार पर आधारित होगा। लक्ष्मीर भंडार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक आय सहायता योजना है। इसके तहत एक घर की महिला मुखिया को प्रति माह 500-1,000 रुपये की सहायता मिलेगी। समिति के एक अधिकारी सुब्रत दास ने कहा कि भवानीपुर 75 पल्ली पूजा समिति ने बनर्जी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का जश्न मनाने के लिए इस साल “घोर मेये” (घर की बेटी) की थीम को अपनाया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भवानीपुर की “घोर मेये हैं। पिछले दो महीनों में उन्हें भवानीपुर की बेटी बताते हुए कई होर्डिंग यहां लगे हैं।

- Advertisement -

भाजपा ने जताई नाराजगी, बताया हिंदुओं का अपमान
बहरहाल, बंगाल से लेकर देशभर में दीदी के रूप में लोकप्रिय ममता बनर्जी की देवी रूपी प्रतिमाओं के निर्माण पर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जताई है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसका विरोध करते हुए ट्वीट किया, ‘बंगाल में चुनाव बाद की भीषण हिंसा के बाद ममता बनर्जी के हाथों में निर्दोष बंगालियों का खून है। देवी प्रतिमा की यह विरूपता वमनकारी है। यह देवी दुर्गा का अपमान है। ममता बनर्जी को इसे रोकना चाहिए। वह हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रही हैं।’

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता की देवी रूपी प्रतिमा बनाने का ट्वीट कर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जब कोई ऐसा करता है तो वह सिर्फ आपको खुश करना चाहता है। आपकी चुप्पी आपकी सहमति बताती है। इसका मतलब है कि आपका अहंकार उस स्तर पर पहुंच गया है, जहां आपका विवेक इसके लिए खुद को जिम्मेदार नहीं मानता।’

West Bengal | 3 committees collaborate to make idol of Goddess Durga resembling CM Mamata Banerjee

“Every person in Bengal considers her as Goddess Durga. The benefits she provided to people haven’t been seen in world,” says Partha Sarkar, Vice Pres, Nazrul Park Unnayan Samiti pic.twitter.com/wZZzUlUTBc

— ANI (@ANI) September 2, 2021


कोर्ट ने जारी किया था सर्कुलर

GIC के वकील ने बुधवार को यह मामला उठाते हुए जस्टिस वैद्यनाथन से कहा, ‘IRDAI एक नियामक संस्था है और इसकी मुख्य भूमिका बीमा व्यवसाय के क्षेत्र में सामने आने वाले सामान्य मुद्दों के संबंध में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों दोनों के साथ तालमेल स्थापित करना है. इसलिए, यह जरूरी है कि जीआईसी और इरडई, दोनों को इस अपील में पक्षकार बनाया जाए और उनकी बात सुनी जाए.’ उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवहन आयुक्त ने 31 अगस्त को राज्य के सभी क्षेत्रीय परिवहन विभागों को अदालत के आदेश का प्रभावी इम्प्लीमेंटेशन करने के लिए एक सर्कुलर जारी किया था.

 

TAGGED: # latest news, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, बंपर-टू-बंपर इंश्योरेंस पर जरूरी अपडेट नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, बंपर-टू-बंपर इंश्योरेंस पर जरूरी अपडेट
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज 37 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान, जानिए किस ज़िले में मिले कितने मरीज़
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?