Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING: जेल में लगी भीषण आग, जलकर 40 लोगों की मौत, कारण अज्ञात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदुर्घटनाविदेश

BIG BREAKING: जेल में लगी भीषण आग, जलकर 40 लोगों की मौत, कारण अज्ञात

GrandNews
Last updated: 2021/09/08 at 5:28 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

जकार्ता: इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत की एक जेल में बुधवार तड़के एक भीड़भाड़ वाले ब्लॉक में भीषण आग (Fire at overcrowded Indonesian Prison) लग गई, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। कानून और मानवाधिकार मंत्रालय के जेल विभाग की प्रवक्ता रिका अपरिंती ने कहा कि तंगेरंग जेल के ब्लॉक सी में रात करीब 1 से 2 बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Contents
जेल में क्षमता से ज्यादा कैदीसो रहे थे ज्यादातर कैदीजेल में नशीली दवाओं से संबंधित अपराधी

जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी

बैंटन प्रांत की तंगेरंग जेल के ब्लॉक C में आग लगी, जहां जेल में क्षमता से अधिक कैदी रखे गए थे। इस ब्लॉक में 122 कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन अभी कितने कैदी रखे गए थे, इसकी पुष्टि अभी होनी बाकी है। सितंबर महीने के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास स्थित तंगेरंग की जेल में 2000 से अधिक कैदी थे, जो इसकी 600 लोगों की क्षमता से काफी ज्यादा है।

- Advertisement -
Ad image

सो रहे थे ज्यादातर कैदी

आग बुधवार रात 1 या 2 बजे के आसपास लगी और इस समय ज्यादातर कैदी सो रहे थे। हादसे में कई कैदी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और तंगेरंग जेल के ब्लॉक C को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है।

- Advertisement -

जेल में नशीली दवाओं से संबंधित अपराधी

कानून और मानवाधिकार मंत्रालय के जेल विभाग की प्रवक्ता रिका अपरिंती ने बताया कि जेल के इस ब्लॉक में नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए बंदियों को रखा गया था। कोम्पास टीवी ने बताया कि जेल में आग लगने से 41 लोग मारे गए और 8 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता युसरी यूनुस ने मेट्रो टीवी को बताया कि शुरुआती संदेह यह है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

- Advertisement -
TAGGED: 40 की मौत, इंडोनेशिया, जकार्ता, जेल में आग, तंगेरंग जेल, बैंटन प्रांत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SAD NEWS : ठीक जन्मदिन से एक दिन पहले, अक्षय कुमार को मातृशोक, दुखी मन से बोले यह
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?