Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GUJRAT : नए सीएम की तलाश को लेकर मंथन का दौर, रेस में अब तीन नए नाम शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALराजनीति

GUJRAT : नए सीएम की तलाश को लेकर मंथन का दौर, रेस में अब तीन नए नाम शामिल

GrandNews
Last updated: 2021/09/12 at 6:29 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
आज दूसरी बार शपथ लेंगे मुख्यमंत्री, फिर से दल का नेता चुने जाने पर हुए भावुक
आज दूसरी बार शपथ लेंगे मुख्यमंत्री, फिर से दल का नेता चुने जाने पर हुए भावुक
SHARE

आने वाले दो सालों के भीतर कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। साल 2022 इसलिए सबसे ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि यूपी और गुजरात जैसे दो बड़े राज्य जहां पर भाजपा की सरकार है, में चुनाव होना है। चर्चा इस वक्त गुजरात की हो रही है, जहां पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और अब नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरु हो गई है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की विदाई के पीछे वजह साल 2022 में होने वाला गुजरात विधानसभा चुनाव है। आज अहमदाबाद में भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर में बुलाई गई है, जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगाए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि रेस में तीन नाम शामिल हैं। इससे पहले पर्यवेक्षक के तौर पर अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के घर पहुंचकर चर्चा की है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी पर्यवेक्षक के तौर पर अमहदाबाद पहुंचे हैं।

- Advertisement -
Ad image

गुजरात के नए मुख्यमंत्री की रेस में दादरा नगर हवेली, दमन-दीव और लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ाभाई पटेल, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वहीं केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल का नाम भी दौड़ में है, लेकिन बहुत ज्यादा गंभीरता इन नामों पर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो डिप्टी CM बनाने का फैसला भी लिया जा सकता है।

रुपाणी ने कही यह बात

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा सौंपने के बाद कहा है कि जैसी भी नई जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी, उसका ईमानदारी से वे निर्वहन करेंगे। गुजरात हो या फिर देश का चुनाव, भाजपा केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में ही लड़ेगी। रुपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

TAGGED: Assembly Election, Assembly Election 2022, Grand Breaking News, GRAND HINDI NEWS, GRAND NEWS, Grand Poltical News, Gujrat Assembly Election, Gujrat BJP News, Gujrat Breaking News, PM MODI, PM Narendra Modi, Political News, Vijay Rupani
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article LIVE : सीएम बघेल की ‘लोकवाणी’, जिला प्रशासन को बनाया जा रहा ज्यादा सक्षम, और क्या है खास सुनिए
Next Article HONOR : पीएम मोदी ने पैरालिंपिक पदकवीरों को किया सम्मानित, बोले आपके साथ 130 करोड़ भारतवासी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Ai monkey video : “AI बंदर की देश में धूम : खेत, खबर और रैप, छत्तीसगढ़ बना वर्चुअल वानर का नया अड्डा, कौन हैं ये “AI बंदर”?
छत्तीसगढ़ रोचक खबरें July 15, 2025
 CG VIDHANSABHA : सदन में रेडी टू ईट में भ्रष्टाचार की गूंज, अपात्र महिला स्वसहायता समूहों को देने का आरोप, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, मंत्री के जवाब में असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
छत्तीसगढ़ विधानसभा July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?