Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को सुनाई मौत की सजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव

CG BIG NEWS : दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को सुनाई मौत की सजा

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/09/13 at 12:45 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को सुनाई मौत की सजा
SHARE

राजनांदगांव। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। यह फरमान फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया है।

Contents
पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्जदोपहर से गायब थी बच्चीप्रदेश में अब तक 9 को फांसी की सजा

 

- Advertisement -
Ad image

ALSO READ : सभी लॉज, ढाबा, धर्मशाला, ओयो होटल और सड़को पर पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग, अपराधों पर अकुंश लगाने चलाया सघन चेकिंग अभियान

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पाक्सो एक्ट के तहत चार साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वाले आरोपी को स्पेशल फास्ट ट्रेक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। मामला कांकेतरा का बताया जा रहा है। जिले के चिखली पुलिस चौकी का मामला है। जहां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। जिसके बाद आरोपी युवक शेखर कोर्राम के घृणित हरकत को जज ने समाज के लिए कलंक बताया। पाक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शैलेष शर्मा ने यह सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि बच्ची को कम से कम मौत के बाद न्याय मिलेगा।

 

 

पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

आपको बता दें कि मामला चिखली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काकेतरा का है। घटना अगस्त 2020 की है। आरोपी शेखर कोर्राम 24 वर्ष ने ने 3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था। इसके बाद लाश को दीवान(पलंग) में छूपा दिया था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद रासायनिक जांच के आधार पर आरोपी को दोषी पाया गया। इनके खिलाफ 302,376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज था.इन सभी साक्ष्यों के आधार पर एडीजी शैलेष शर्मा ने आरोपी को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई। इस मामले पर लोक अभियोजक परवेज अख्तर ने पैरवी की।

 

ALSO READ : 74 साल के बुजुर्ग ने दी NEET की परीक्षा, स्टूडेंटस के लिए बने नई मिसाल

 

 

दोपहर से गायब थी बच्ची

पुलिस ने बताया कि गांव में बच्ची वारदात वाले दिन के दोपहर से गायब थी। गांव वालों ने आसपास खोजबीन की और इसके बाद शाम करीब 5 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और उसने खोजबीन शुरु की। पूरे गांव में खोजबीन करने और तालाब में जाल डालकर पतासाजी के बाद पुलिस ने गांव के हर घर में सर्च अभियान चलाया और बच्ची के घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक घर से बच्ची की रक्तरंजिश लाश बरामद की गई थी। सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि गांव के शेखर कोर्राम के घर से बच्ची का शव बरामद किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था।

 

प्रदेश में अब तक 9 को फांसी की सजा

राज्य की जेलों में एक महिला समेत कुल नौ बंदी ऐसे हैं जिन्हें फांसी की सजा हुई है। इसमें छह, मासूमों के गुनहगार हैं। चार पर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप सिद्ध हुआ है। वहीं, एक दंपती अबोध बच्चे की बलि चढ़ाने का दोषी है। इस दंपती की फांसी की सजा पर इसी वर्ष अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। इस मामले के साथ ही बाकी प्रकरण भी फिलहाल कानूनी प्रक्रिया में फंसे हुए है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News, Raipur Crime News In Hindi, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?