Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/09/26 at 5:40 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के रावांभाटा स्थित श्री सुदर्शन संस्थानम् में गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उनके उपदेश का श्रवण भी किया।

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती सुदर्शन संस्थानम् में आयोजित 2 दिवसीय प्रांतीय संगोष्ठी एवं सत्संग समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर आए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा के दौरान शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी को छत्तीसगढ़ में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कर गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है, जिसका किसान भी स्वप्रेरणा से खेतों में उपयोग कर रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि अब राज्य सरकार की योजना गोबर से बिजली बनाने की है। इसकी संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी ने इन कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल उपस्थित थे।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article फिर सामने आया लुटेरी दुल्हन का मामला, शादी के 3 महीने बाद ऐसे लगाया चुना, गहने और पैसे लेकर हुई रफूचक्कर  फिर सामने आया लुटेरी दुल्हन का मामला, शादी के 3 महीने बाद ऐसे लगाया चुना, गहने और पैसे लेकर हुई रफूचक्कर 
Next Article CG BREAKING : आकाशीय बिजली की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन की मौत, दो झूलसे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING : 13 दिसंबर 2023 को हुए संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी नीलम आज़ाद और महेश कुमावत को हाईकोर्ट ने दी ज़मानत 
BREAKING : 13 दिसंबर 2023 को हुए संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी नीलम आज़ाद और महेश कुमावत को हाईकोर्ट ने दी ज़मानत 
Breaking News NATIONAL दिल्ली July 2, 2025
CG : छत्तीसगढ़ में जहरीला मशरूम खाने से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी
CG : छत्तीसगढ़ में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार
छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 2, 2025
CG : स्कैनिंग में आ रही दिक्कत, सर्वर की समस्या के चलते किताबों के वितरण में देरी 
CG : स्कैनिंग में आ रही दिक्कत, सर्वर की समस्या के चलते किताबों के वितरण में देरी 
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 2, 2025
CG NEWS: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल! उपनी गांव की सैकड़ों महिलाएं डभरा थाने पहुंचीं, बोलीं- ‘नाबालिग बच्चे भी पीने लगे महुआ शराब’
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?